Shahdol News: सांसद हिमाद्री सिंह का तलाक, 9 साल पहले हुई थी शादी, बेटी मां के साथ रहेगी

सांसद हिमाद्री सिंह का तलाक, 9 साल पहले हुई थी शादी, बेटी मां के साथ रहेगी
कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री दलबीर सिंह की बेटी शहडोल की सांसद हिमाद्री सिंह का अपने पति नरेंद्र सिंह मरावी से तलाक हो गया है।

भास्कर ब्यूरो, भोपाल। कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री दलबीर सिंह की बेटी शहडोल की सांसद हिमाद्री सिंह का अपने पति नरेंद्र सिंह मरावी से तलाक हो गया है। तलाक आपसी सहमति से हुआ है। दोनों ने कोर्ट में यह माना कि अब साथ रहना संभव नहीं है।‌

राजेंद्र ग्राम जिला अनूपपुर की कोर्ट ने तलाक की डिक्री भी जारी कर दी है।‌दोनों का विवाह 2017 में हुआ था और 2021 से दोनों अलग-अलग रह रहे थे। इनकि एक बेटी भी है जो अब हिमाद्री सिंह के साथ रहेगी।

हिमाद्री के पिता दलबीर सिंह शहडोल से तीन बार सांसद और केंद्र में मंत्री रहे वह एक बार पुष्पराजगढ़ से विधायक भी चुने गए थे जबकि उनकी माता राजेश नंदनी सिंह एक बार विधायक और एक बार सांसद रही।

Created On :   14 Sept 2026 8:03 PM IST

Tags

Next Story