Kulgam Terror Operation: जम्मू-कश्मीर के पूंछ में लश्कर के चार आतंकी ढेर, घुसपैठ की कोशिश में बारूदी सुरंग की चपेट में आए

जम्मू-कश्मीर के पूंछ में लश्कर के चार आतंकी ढेर, घुसपैठ की कोशिश में बारूदी सुरंग की चपेट में आए
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास लश्कर-ए-तैयबा के एक टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी मारे गए। वह घुसपैठ की कोशिश के दौरान बारूदी सुरंग की चपेट में आकर मारे गए।

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास लश्कर-ए-तैयबा के एक टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी मारे गए। वह घुसपैठ की कोशिश के दौरान बारूदी सुरंग की चपेट में आकर मारे गए।

मारे गए आतंकियों की पहचान मोहम्मद इश्तियाक, मोहम्मद फैजान, मोहम्मद वकास और मोहम्मद असीम के रूप में हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकी सोमवार दोपहर बाद कृष्णा घाटी सेक्टर के नंगी टकरी इलाके में घुसपैठ करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान वह बारूदी सुरंगों वाले इलाके में पहुंच गए, जिससे जोरदार विस्फोट हुआ और चारों की मौके पर मौत हो गई।

सुरक्षा बलों ने बढ़ाई निगरानी

इस घटना के बाद भारतीय सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है। एलओसी के पास निगरानी बढ़ा दी गई है, जिससे कोई भी सुरक्षा चूक न हो सके। इससे पहले सेना ने जिले के मेंढर सेक्टर के बसोनी इलाके में बॉर्डर के पास दो पुरानी बारूदी सुरंगो का पता लगाया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सेना को रास्ता बनाने के दौरान बारूदी सुरंगें मिली। इसके बाद सेना के एक्सपर्ट्स ने विस्फोट के जरिए सुरंगों को नष्ट कर दिया। बात करें बीते एक सप्ताह की तो सेना ने इलाके में करीब दर्जन भर बारूदी सुरंगों का पता लगाकर उन्हें नष्ट कर दिया है।

कुलगाम में 5 आतंकी गिरफ्तार

इससे पहले जम्मू कश्मीर के कुलगाम में पुलिस ने सेना और सीआरपीएफ के साथ संयुक्त अभियान चलाकर 5 संदिग्ध आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया था। उनके पास सुरक्षा बलों को 2 पिस्तौल, 3 मैगजीन, 9mm की 40 गोलियां और 3 ग्रेनेड मिले थे।

Created On :   12 Oct 2026 10:49 PM IST

Tags

Next Story