जम्मू-कश्मीर हंदवाड़ा के नागदानार जंगल में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, भारी मात्रा में हथियार बरामद

जम्मू-कश्मीर हंदवाड़ा के नागदानार जंगल में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, भारी मात्रा में हथियार बरामद
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके में सुरक्षा बलों ने बुधवार को एक संयुक्त अभियान के दौरान जंगल में बने पुराने आतंकी ठिकाने का पता लगाकर उसे ध्वस्त कर दिया। तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने ठिकाने से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया।

श्रीनगर, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके में सुरक्षा बलों ने बुधवार को एक संयुक्त अभियान के दौरान जंगल में बने पुराने आतंकी ठिकाने का पता लगाकर उसे ध्वस्त कर दिया। तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने ठिकाने से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया।

अधिकारियों के अनुसार, एक विशेष सूचना के आधार पर हंदवाड़ा पुलिस ने 21 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और 92 बटालियन सीआरपीएफ के साथ मिलकर हंदवाड़ा के नागदानार वन क्षेत्र में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। अभियान के दौरान संयुक्त दल को जंगल में एक पुराना ठिकाना मिला, जिसे नष्ट कर दिया गया।

सुरक्षा बलों ने ठिकाने से एक एके-47 राइफल, तीन हथगोले, एके-47 के 857 कारतूस, 192 पीका राउंड, एके की आठ मैगजीन, एक साइलेंसर और पिस्तौल के 83 कारतूस बरामद किए। इसके अलावा अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।

इस संबंध में हंदवाड़ा पुलिस थाने में एफआईआर संख्या 232 दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है और बरामद हथियारों के स्रोत तथा इनके पीछे सक्रिय आतंकी नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले सितंबर में भी संयुक्त बलों ने हंदवाड़ा-कुपवाड़ा क्षेत्र में प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के लिए कथित तौर पर हाइब्रिड मोड में काम करने वाले एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था। इस दौरान क्रुहमुरा हंदवाड़ा निवासी मंजूर अहमद भट को गिरफ्तार किया गया था और उसके पास से चीन निर्मित पिस्तौल, दो मैगजीन और 16 कारतूस बरामद किए गए थे।

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, हाइब्रिड आतंकवाद जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के बदलते स्वरूप का हिस्सा है। हाइब्रिड आतंकी आम तौर पर सुरक्षा रिकॉर्ड में सक्रिय आतंकवादी के तौर पर दर्ज नहीं होते और सामान्य नागरिक की तरह जीवन जीते हैं। आतंकी संगठनों द्वारा लक्ष्य सौंपे जाने पर वे हमले को अंजाम देकर फिर सामान्य गतिविधियों में लौटने की कोशिश करते हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 Oct 2026 6:34 PM IST

Tags

Next Story