मौसम अपडेट: मौसम का यू-टर्न! एमपी के जबलपुर-ग्वालियर में बारिश का अलर्ट, दिल्ली में तेज आंधी की संभावना

मौसम का यू-टर्न! एमपी के जबलपुर-ग्वालियर में बारिश का अलर्ट, दिल्ली में तेज आंधी की संभावना
मौसम विभाग ने 13 अक्टूबर को कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा भी बना रह सकता है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मानसून के जाने के बाद अब सुबह और रात में हल्की ठंड महसूस होने लगी है। इस बीच मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने 13 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई है। कुछ जगहों पर तेज हवा चलने की भी चेतावनी दी गई है। हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों और वहां घूमने जाने वाले पर्यटकों को खास ध्यान रखना होगा। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पहाड़ खिसकने का खतरा भी बना रह सकता है। ऐसे में लोगों को मौसम की जानकारी लेकर ही घर से निकलना चाहिए।

इन राज्यों में हो सकती है तेज बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, 13 अक्टूबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना, पंजाब, हरियाणा, मेघालय, असम, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम और नगालैंड में बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में तेज हवा चलने की भी आशंका है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है।

दिल्ली में बारिश के साथ चल सकती हैं तेज हवाएं

बता दें कि, दिल्ली में 13 अक्टूबर को बारिश और तेज आंधी आने की संभावना जताई गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

मध्य प्रदेश में अलर्ट

वहीं, मध्य प्रदेश के कई शहरों में आज मौसम बिगड़ सकता है। छिंदवाड़ा, जबलपुर, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, विदिशा और देवास में तेज बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर हवा 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Created On :   13 Oct 2026 8:30 AM IST

Tags

Next Story