Supreme March par siyasat: BJP का हमला, राम कदम बोले- देश से माफी मांगें विपक्षी नेता, भाजपा MLC परिणय फुके ने राहुल गांधी को कहा जोकर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र भाजपा नेताओं ने विपक्षी गुट इंडिया गठबंधन के कार्यक्रमों पर निशाना साधा है। बीजेपी नेता राम कदम ने CEC विवाद पर INDIA गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च पर एएनआई से बात करते हुए कहा आजादी के बाद बाबा साहब अंबेडकर ने हमें संविधान दिया, संविधान की बुनियाद ही हमारी न्यायपालिका है। आज तक कई नेता आए और चले गए लेकिन किसी राजनीतिक दल या नेता ने ये हिम्मत नहीं की कि बाबा साहब अंबेडकर के संविधान और उसके तहत हमारी न्यायपालिका तक मार्च करके जाएं।
इस दौरान बीजेपी नेता ने इंडिया ब्लॉक से सवाल करते हुए कहा क्या वो मार्च न्यायपालिका पर हो सकता है? राम कदम ने विपक्ष की ओर से सुको में दाखिल की गई संयुक्त याचिका को लेकर कहा बालक के भांति इतनी जल्दबाजी थी कि मार्च के बाद जो याचिका उन्होंने दायर की है उसमें कई सारी खामियां हैं, उन्होंने कल के दिन को लोकतंत्र का सबसे बड़ा काला दिन बताया और आगे कहा राहुल गांधी और उनके कुछ साथियों ने, जो परिवारवादी दल हैं, ऐसे दलों ने कल संविधान का अपमान किया है। संविधान के तहत बनी न्यायपालिका का अपमान किया है, बीजेपी नेता ने विपक्ष के सभी नेताओं से हाथ जोड़कर देश के संविधान का अपमान करने के लिए माफी मांगने को कहा।
इसके अलावा बीजेपी नेता राम कदम ने आज राहुल गांधी के आवास पर होने वाली प्रेस वार्ता और टी मीटिंग को लेकर कहा बालक बुद्धि होना हम समझ सकते हैं लेकिन ये बालक बुद्धि से भी नीचे के स्तर का कर्म है। आज राहुल गांधी के निवास पर जो पत्रकार वार्ता हो रही है, ये सारे के सारे लोग बाबा अंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान की अवमानना कर चुके हैं। उन्हें बैठक के पूर्व इस देश से माफी मांगनी चाहिए।
यह भी पढ़े -CJI पर पोस्ट करने के घंटों बाद केरलम कांग्रेस का यू-टर्न, सोशल मीडिया पर निंदा के बाद पार्टी ने लिया एक्शन
महाराष्ट्र भाजपा MLC परिणय फुके ने कल दिल्ली में INDIA ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च पर सवालिया निशान खड़ा करते हुए कहा राहुल गांधी को अब तक विरोधी पक्ष के लोग और देश के लोग जोकर बोलते थे लेकिन कल के आंदोलन के बाद उनकी पार्टी के लोगों ने ही उन्हें जोकर साबित कर दिया। फुके ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कल गांधी ने जैसा आह्वान किया, पार्टी कार्यकर्ताओं को दिल्ली बुलाने के लिए दबाव बनाया गया, लेकन सभी लोग मिलकर 50 हजार से अधिक लोगों की भीड़ नहीं जुटा पाए। उन्होंने इंडिया गठबंधन के सुप्रीम मार्च को फ्लॉप शो बताया। बीजेपी नेता दावा करते हुए कहा वहां 10 से 15 संसद उपस्थित नहीं थे। 100 से ज्यादा सांसद तो आए भी नहीं। इसे लेकर बीजेपी एमएलसी ने कहा राहुल गांधी की खुद की पार्टी के लोगों ने ही उन्हें जोकर साबित कर दिया।
Created On :   13 Oct 2026 12:53 PM IST














