Supreme Yachika: CEC विवाद पर INDIA गठबंधन का हमला, याचिका की तकनीकी खामियों को CPI(M) नेताओं ने बताया मामूली

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया गठबंधन की ओर से कल CEC विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में त्रुटियां होने पर CPI(M) सांसद जॉन ब्रिटास ने कहा ऐसी छोटी-मोटी कमियां होना सामान्य बात है। कमियों को ठीक करने का कोई तरीका क्यों मौजूद है? मुझे नहीं लगता कि यह कोई बड़ा मुद्दा है लेकिन भाजपा किसी भी मुद्दे को पकड़े रहती है, हो सकता है कोई कागज गायब हो, कुछ दस्तावेज अटैच करने में कोई गलती हुई हो। ऐसा होता रहता है।
यह भी पढ़े -मतदाता सूची से 13 करोड़ नाम कटने का आरोप, संजय सिंह ने PM मोदी को लिखा पत्र, विशेष सत्र बुलाने समेत की ये मांग
CPI सांसद पी. संदोष कुमार ने INDIA ब्लॉक द्वारा कल CEC विवाद को लेकर उच्चतम न्यायालय में दायर पिटीशन पर कहा यह एक अच्छी तरह से तैयार किया गया डॉक्यूमेंट है। संयुक्त याचिका में बेशक, अगर कोई कमी है, तो उसे ठीक किया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा याचिका कि सामग्री और सभी तथ्य, सत्य और बिंदुवार हैं और हमारी बात को साबित करने के लिए भी काफी सबूत हैं। अगर तकनीकि कुछ खामियां है, तो उन सभी चीज़ों को ठीक करने का कोई तरीका मौजूद होगा। ये कोई बड़ा मुद्दा नहीं है। बात यह है कि चुनाव चोरी और SIR से जुड़े मुद्दों पर प्रकाश डाला गया।
यह भी पढ़े -आज कांग्रेस समेत इंडिया ब्लॉक के नेताओं का हल्लाबोल, छह मेट्रो स्टेशन किए गए बंद, ट्रैफिक एडवायजरी जारी
CPI(M) MP वी. शिवदासन ने सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका पर कहा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारी लड़ाई के सबसे जरूरी मुद्दों में से एक है। देश में लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए यह जरूरी है, सीईसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के समर्थन से हमारी पूरी लोकतांत्रिक प्रक्रिया को खराब करने की कोशिश की है। वह हमारे देश में बीजेप और RSS की नीति लागू करने की कोशिश कर रहे हैं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त को निष्पक्ष रहना चाहिए, लेकिन वह आरएसएस के प्रचारक की तरह काम कर रहे हैं।
Created On :   13 Oct 2026 3:49 PM IST













