Bihar News: SIR के विरोध में पटना में मार्च, गांधी मैदान से लोकभवन तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार की राजधानी पटना में SIR प्रक्रिया और CEC ज्ञानेश कुमार के विरोध में आज गांधी मैदान से लोकभवन तक प्रस्तावित विपक्ष के मार्च के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
यह भी पढ़े -जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, बताया क्यों केंद्र सरकार ने सड़कों पर उतारी पैरामिलिट्री फोर्स?
छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) और रिवोल्यूशनरी यूथ एसोसिएशन (आरवाईए) के नेतृत्व में एसआईआर प्रक्रिया, मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। प्रदर्शनकारी लोकभवन तक मार्च निकालकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे, उसके बाद गर्दनीबाग में धरना-प्रदर्शन होगा। जहां पुलिस का पहरा लगा हुआ है। प्रदर्शनकारी संगठनों का कहना है कि मतदाता सूची में नाम हटाए जाने के मुद्दे और चुनाव आयोग की भूमिका पर जवाबदेही तय होनी चाहिए। वे इसे लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़ा सवाल बता रहे हैं।
पटना के जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने प्रदर्शन को लेकर मीडिया से कहा कि शहर में विधि-व्यवस्था बनाए रखना और यातायात को सुचारु रखना पहली प्राथमिकता है। निर्धारित स्थल से बाहर प्रदर्शन होने पर सड़कों पर जाम लग सकता है और आम जनता को परेशानी हो सकती है। प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों से तय स्थल पर ही कार्यक्रम करने की अपील की गई है। प्रदर्शन से आवागमन प्रभावित हो सकता है।
आइसा की राज्य उपाध्यक्ष सवा ने कहा कि बिहार में सबसे पहले एसआईआर हुई थी। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए। जीवित लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। जिसकी वजह से संबंधित लोग मतदान नहीं कर पाए।
यह भी पढ़े -बीबीएमकेयू के दीक्षांत समारोह में 149 मेधावियों को गोल्ड मेडल, राज्यपाल बोले- ज्ञान, तकनीक और नवाचार से बने कोयलांचल की पहचान
भाकपा-माले विधायक संदीप सौरभ ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा बड़ी संख्या में वोटर्स के नाम सूची से हटाए गए और नए नाम जोड़ने की प्रक्रिया में भी पक्षपात हुआ। चुनाव आयोग की पारदर्शिता को लेकर उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की।
Created On :   13 Oct 2026 1:47 PM IST













