नगर निगम चुनाव 2026: गांधीनगर में BJP की बादशाहत कायम, 38 सीटों पर कब्जा, AAP का खाता भी नहीं खुला, कांग्रेस को 3 सीटों का फायदा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ल। गुजरात गांधीनगर नगर निगम चुनाव में बीजपी की बंपर जीत हुई। इस बार बीजेपी के सामने अपने पिछले प्रदर्शन को दोहराने की चुनौती थी। चुनाव में कुल 130 उम्मीदवार मैदान में थे। जिसमें भाजपा और कांग्रेस के 44-44 उम्मीदवार थे, आम आदमी पार्टी ने 32 उम्मीदवार उतारे थे, निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में थे। पिछले नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने 44 में से 41 सीटों पर , कांग्रेस दो और आप पार्टी को एक सीट मिली थी। इस बार भाजपा ने 38 सीटें हासिल की हैं। पिछली बार की तुलना में आम आदमी पार्टी को झटका लगा है।
गांधीनगर नगर निगम की 11 वार्डों की 44 सीटों पर मंगलवार को मतगणना हुई। भाजपा ने 38 सीट जीती। कांग्रेस पांच सीटों पर जीतकर सिमट गई। हालांकि इस बार कांग्रेस की सीटें बढ़ी हैं, पिछली बार कांग्रेस ने सिर्फ 2 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि इस बार कांग्रेस ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की आप पार्टी एक भी सीट नहीं जीती। जबकि एक सीट पर एक निर्दलीय प्रत्याशी की जीत हुई है।
पिछले चुनाव में भाजपा ने 41 सीटें जीती थीं, इस बार 38 सीटें जीतकर अपना शासन कामय रखा है। पिछली बार कांग्रेस को दो सीटें मिली थी, इस बार पांच सीटों पर जीत हासिल की है। कांग्रेस ने बीजेपी के शासन पर सवाल उठाए थे। गांधीनगर में मुख्य मुकाबला बीजेपी- कांग्रेस के बीच था। बीजेपी और कांग्रेस ने 44- 44 कैंडिडेंट चुनावी मैदान मे उतारे थे। जबकि आम आदमी पार्टी ने भी 32 उम्मीदवार उतारे थे। आप के सभी 32 उम्मीदवार हार गए।
Created On :   13 Oct 2026 4:13 PM IST













