Opposition Protest: राहुल गांधी के खिलाफ पाकिस्तान का टूलकिट? प्रोटेस्ट के खिलाफ सोशल मीडिया पर झूठ फैलाने की कोशिश, ISI के हैंडल्स पर आरोप

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और एसआईआर को लेकर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इस बीच पाकिस्तानी टूलकिट एक्टिव हो गया है, जो कि सोशल मीडिया पर फेक न्यूज और भ्रामक वीडियो फैला रहा है।
इस टूलकिट का मकसद दिल्ली प्रोटेस्ट का फायदा उठाकर अराजकता फैलाना है। पाकिस्तान की खूफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े कुछ अकाउंट सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और उनके जरिए गलत सूचनाएं फैलाई जा रही हैं।
राहुल गांधी को लेकर भ्रामक खबर फैलाई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान सोशल मीडिया पर ये दावा किया गया कि राहुल गांधी घायल हो गए हैं। एक अन्य दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग कर दी। जिस अकाउंट से ये दावा किया वो पाकिस्तान से संचालित हो रहा था।
यह भी पढ़े -क्या दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शकारियों पर ओपन फायरिंग की, जिसमें 5 की मौत हो गई? सच आया सामने
13 लोगों की मौत का झूठा दावा
इससे पहले 10 अक्टूबर को भी सोशल मीडिया पर दावा किया गया था कि दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान 13 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही एक फर्जी वीडियो भी वायरल की गई। पाकिस्तान ही नहीं अन्य देशों से भी इस तरह के अकाउंट संचालित हो रहे हैं जिनसे फेक न्यूज फैलाई जा रही है।
दिल्ली पुलिस ने लिया एक्शन
ऐसी भ्रामक खबरें फैला रहे हर सोशल मीडिया अकाउंट पर दिल्ली पुलिस और खूफिया एजेंसियों की नजर है। कुछ अकाउंट पर कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने एक पाकिस्तानी सोशल मीडिया अकाउंट की पहचान की है और इन्हें बंद कराने के लिए संबंधित एजेंसियों से संपर्क किया जा रहा है।
Created On :   13 Oct 2026 3:02 PM IST














