एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की अनूठी पहल: गुजरात के 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों को मिलेंगे नवाचार के नए पंख

गांधीनगर, गुजरात। अब सरकारी विद्यालयों के बच्चे भी रोबोटिक्स और आधुनिक तकनीक की दुनिया में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) पहल के अंतर्गत गुजरात के सरकारी विद्यालयों में 20 अत्याधुनिक स्टेम एवं रोबोटिक्स लैब की स्थापना के लिए सहयोग प्रदान किया है।
इस महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत गांधीनगर, मेहसाणा और महीसागर जिलों के 20 सरकारी विद्यालयों के 10 हजार से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। इन लैब के माध्यम से विद्यार्थियों को साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, मैथ्स और रोबोटिक्स जैसे विषयों को किताबों से आगे बढ़कर प्रैक्टिकल तरीके से समझने का अवसर मिलेगा।
गांधीनगर में हुआ स्टेम एवं रोबोटिक्स लैब का शुभारंभ
परियोजना के अंतर्गत 7 अक्टूबर 2026 को गांधीनगर स्थित स्वामी विवेकानंद विद्या विहार विद्यालय में स्टेम एवं रोबोटिक्स लैब का विधिवत उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम में श्री वी. के. सेठ, जनरल मैनेजर (एटीएम) एवं ऑफिसर-इन-चार्ज, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, एसवीपीआई एयरपोर्ट, अहमदाबाद ने लैब का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर श्री गौरांग नथवानी, श्री दिलीप खंडेलवाल, श्री अपूर्व गोहिल एवं श्री मयूर मिश्रा सहित एएआई के अन्य अधिकारी, शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
एएआई की हेड ऑफिस सीएसआर कमेटी के सहयोग से साकार हुई पहल
इस परियोजना को साकार करने में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की हेड ऑफिस सीएसआर कमेटी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। विशेष रूप से श्री वी. के. गुप्ता एवं श्री अमित अग्रहरि, सीएसआर सेक्रेटरी, एएआई के मार्गदर्शन एवं सहयोग से इस शैक्षणिक पहल को आगे बढ़ाया गया है।
परियोजना का संचालन घूमर कला एवं शिक्षा सेवा संस्थान के सहयोग से किया जा रहा है।
किताबों से निकलकर रोबोटिक्स लैब में सीखेंगे आधुनिक तकनीक
इन लैब में विद्यार्थी रोबोटिक्स मॉडल तैयार करने, साइंस से जुड़े प्रयोग करने और तकनीकी समस्याओं के व्यावहारिक समाधान खोजने जैसे कौशल विकसित कर सकेंगे।
एएआई द्वारा केवल आधुनिक उपकरण ही उपलब्ध नहीं कराए जा रहे, बल्कि शिक्षकों की विशेष ट्रेनिंग, विद्यार्थियों के लिए वर्कशॉप एवं टेक्निकल सपोर्ट की भी व्यवस्था की गई है, ताकि इन लैब का नियमित एवं प्रभावी उपयोग सुनिश्चित हो सके।
विकसित भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
तेजी से बदलते तकनीकी युग में सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को आधुनिक स्टेम एवं रोबोटिक्स एजुकेशन से जोड़ने की यह पहल उनके भविष्य की मजबूत नींव तैयार करेगी।
यह परियोजना आने वाले समय में अन्य विद्यालयों तक ऐसी सुविधाओं के विस्तार की संभावनाओं को भी मजबूत करती है।
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की यह पहल दर्शाती है कि वह केवल हवाई सेवाओं के माध्यम से देश को जोड़ने का कार्य ही नहीं कर रही, बल्कि शिक्षा, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के जरिए भारत की भावी पीढ़ी को नई उड़ान देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
Created On :   9 Oct 2026 1:12 PM IST












