- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छतरपुर
- /
- किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित
बड़ामलहरा न्यूज: किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित

डिजिटल डेस्क बड़ामलहरा/शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किशोर स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में किशोर-किशोरियों को शारीरिक एवं मानसिक बदलावों, पोषण, एनीमिया की रोकथाम, व्यक्तिगत स्वच्छता,माहवारी स्वच्छता का प्रबंधन, यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य मानसिक स्वास्थ्य, तनाव का प्रबंधन जीवन कौशल,नशा मुक्ति, लिंग आधारित हिंसा गुड टच, बेड टच पाक्सो एक्ट, सेफ सोशल मीडिया उपयोग आदि के बारे में जानकारी दी गई। विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे चित्रकला, जागरूकता गीत, भाषण, रंगोली खेल गतिविधि आयोजित की गईं और अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार प्रदान किये गये। साथ ही उमंग किशोर स्वास्थ्य केंद्र की सेवाओं एवं हेल्पलाइन नंबर -उमंग हेल्पलाइन 14425, टेलीमानस 14416, मनहित ऐप और जस्ट आस्क चैटबॉट के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में कुल 400 बालिकाओं 250 किशोर-किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। इस दौरान आरबीएसके टीम के डॉ योगेश जैन, फार्मासिस्ट राकेश अहिरवार, सीएचओ दिग्गी राजा,एएनएम शिव कुमारी ताम्रकार,यूनीएफपीए से सोनी, जितेंद्र कुमार विश्वकर्मा,प्रीति राजपूत. परामर्शदाता गौस अहमद परामर्शदाता शिवांशी बिल्थरे मास्टर ट्रेनर नरेंद्र यादव मास्टर ट्रेनर समस्त शिक्षक उपस्थित रहे
Created On :   13 Oct 2026 3:28 PM IST












