बड़ामलहरा न्यूज: प्रायवेट स्कूल के टीचर ने मासूम का पैर तोड़ा

प्रायवेट स्कूल के टीचर ने मासूम का पैर तोड़ा
अभिभावक की शिकायत पर पुलिस ने किया शिक्षक पर मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क बड़ामलहरा/ प्राइवेट स्कूल में अध्ययनरत कक्षा पहली का मासूम बस्ता लेकर स्कूल नहीं पहुंचा तो टीचर ने उसका पैर तोड़ दिया। उक्त घटना बड़ामलहरा पुलिस अनुविभाग के भगवां थाना इलाके के मड़ीखेरा गांव में संचालक एक प्राइवेट स्कूल की बताई गई है। अभिभावकों की शिकायत पर पुलिस ने यूपी शिक्षक के खिलाफएफआईआर दर्ज की है। जानकारी के मुताबिक मड़ीखेरा में संचालित ॐ सरस्वती ज्ञान मंदिर में पढ़ने वाले कक्षा-1 के 5 वर्षीय छात्र नीरज लोधी पिता पुष्पेंद्र लोधी के साथ बेरहमी की घटना सामने आई है परिजनों के अनुसार स्कूल संचालक और वाहन चालक रविंद्र शुक्ला निवासी भगवां 23 सितंबर बुधवार को सुबह 8:30 बजे बच्चे को स्कूल ले गए थे। छात्र नीरज लोधी की मां तुलसा लोधी ने बताया कि बैग न लाने की बात पर शिक्षक ने बच्चे के बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया और पैर पर पैर रख दिया, जिससे जांघ के पास की हड्डी टूट गई तो शिक्षक सुबह 10:30 बजे बच्चे को घर छोड़कर बोले कि इलाज का खर्चा दे देंगे।

परिवार ने निजी अस्पताल में इलाज कराया, बच्चे के पैर में रॉड डाली गई है। 27 सितंबर को परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर एक्सरे के लिए जिला अस्पताल भेजा है। परिजनों का आरोप है कि अब शिक्षक इलाज का खर्च देने से मुकर रहा है। वहीं यदि अपुष्ट सूत्रों की बातों पर यकीन करें तो बैग न लेकर आने पर शिक्षक ने हल्का फुल्का डांटा तो छात्रा भागा जिससे गिरने की वजह से पैर में फेक्चर हो गया हालांकि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


Created On :   28 Sept 2026 8:42 PM IST

Tags

Next Story