बड़ामलहरा न्यूज: टॉफी का लालच देकर 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म:

टॉफी का लालच देकर 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म:
70 वर्षीय आरोपी पर पॉक्सो एक्ट का केस, आंगनवाड़ी से लौट रही थी बच्ची

डिजिटल डेस्क बड़ामलहरा/ छतरपुर जिले के खजुराहो में एक 4 साल 9 महीने की बच्ची से कुकर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि 70 साल के हरि रैकवार ने टॉफी देने के बहाने बच्ची को अपनी गोद में बिठाकर गलत हरकत की यह घटना 24 सितंबर को हुई। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी आंगनवाड़ी से लौट रही थी, तभी रास्ते में आरोपी ने उसे बुलाया और गलत काम किया जब बच्ची रोते हुए घर पहुंची, तो उसकी पेशाब वाली जगह से खून निकल रहा था मां के पूछने पर डरी हुई बच्ची ने बताया कि "बब्बा ने उसके साथ गलत हरकत की है अगले दिन बच्ची ने आरोपी को पहचान लिया। परिजनों ने आरोपी से पूछताछ कर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बच्ची को दर्द होने पर डॉक्टर के पास ले जाया गया

खजुराहो थाना प्रभारी नंदकिशोर सोलंकी ने बताया कि मामला पॉक्सो एक्ट का था तो मामले की गंभीरता को देखते हुए 12 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं। शनिवार रात में ही अपराध पंजीबद्ध हुआ था पुलिस ने आरोपी हरि रैकवार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1), 65(2) और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की धारा 5M/6 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी को न्यायलय में पेश करके शाम को जेल भेज दिया हैं


Created On :   28 Sept 2026 7:07 PM IST

Tags

Next Story