बड़ामलहरा न्यूज: शांति, सद्भावना एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में पोस्ट हेतु छतरपुर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

शांति, सद्भावना एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में पोस्ट हेतु छतरपुर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाना, धार्मिक भावनाओं को भड़काना अथवा साम्प्रदायिक तनाव उत्पन्न करने वाली सामग्री का प्रसार करना दंडनीय अपराध है।

डिजिटल डेस्क बड़ामलहरा/छतरपुर जिले में शांति, सद्भावना एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने हेतु छतरपुर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म—व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, X (ट्विटर) आदि—पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

किसी भी व्यक्ति द्वारा उत्तेजनात्मक, भ्रामक अथवा असत्य जानकारी पोस्ट, शेयर या फॉरवर्ड करने, धार्मिक भावनाओं को आहत करने अथवा साम्प्रदायिक तनाव उत्पन्न करने वाली सामग्री प्रसारित करने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

छतरपुर पुलिस की अपील—

1. सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ, असत्य एवं भ्रामक पोस्ट का प्रसार न करें।

2. धर्म, जाति या समुदाय विशेष के विरुद्ध अपमानजनक अथवा साम्प्रदायिक पोस्ट करने या शेयर करने से बचें।

3. किसी व्यक्ति की छवि धूमिल करने वाली आपत्तिजनक अथवा भ्रामक सामग्री प्रसारित न करें।

4. किसी भी सूचना अथवा समाचार की आधिकारिक पुष्टि किए बिना उस पर विश्वास न करें और न ही उसका प्रसार करें।

5. व्हाट्सएप सहित अन्य सोशल मीडिया ग्रुप के एडमिन यह सुनिश्चित करें कि उनके ग्रुप में अफवाह, भड़काऊ या आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित न हो।

6. किसी भी कार्यक्रम अथवा रैली के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखें तथा आपत्तिजनक, भड़काऊ या भ्रामक भाषण देने से बचें।

विशेष निर्देश

* सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाना, धार्मिक भावनाओं को भड़काना अथवा साम्प्रदायिक तनाव उत्पन्न करने वाली सामग्री का प्रसार करना दंडनीय अपराध है।

* छतरपुर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

* आपत्तिजनक एवं भड़काऊ पोस्ट प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

* किसी भी आपत्तिजनक सामग्री के संज्ञान में आने पर उस पर प्रतिक्रिया न दें तथा शेयर, फॉरवर्ड या कमेंट करने से बचें।

* ऐसी किसी भी सूचना अथवा गतिविधि की जानकारी तत्काल छतरपुर पुलिस हेल्पलाइन नंबर – 7049101021 पर दें। सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

छतरपुर पुलिस की अपील है कि शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें।


Created On :   16 Sept 2026 4:31 PM IST

Tags

Next Story