MP News: छतरपुर में धर्म की आड़ में भूमाफिया का साम्राज्य, सत्ता दे रही संरक्षण - समाजवादी पार्टी

छतरपुर में धर्म की आड़ में भूमाफिया का साम्राज्य, सत्ता दे रही संरक्षण - समाजवादी पार्टी
छतरपुर में हाल में हुए घटनाक्रम पर गुरुवार को भोपाल में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता यश भारतीय ने आरोप लगाया कि छतरपुर में संगठित अपराध चल रहा है। इसे प्रशासनिक और सत्ता का संरक्षण मिला हुआ है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। छतरपुर में हाल में हुए घटनाक्रम पर गुरुवार को भोपाल में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता यश भारतीय ने आरोप लगाया कि छतरपुर में संगठित अपराध चल रहा है। इसे प्रशासनिक और सत्ता का संरक्षण मिला हुआ है। उन्होंने कहा कि धर्म को धंधा बनाने वालों का असली चेहरा धीरे-धीरे जनता के सामने आ रहा है।

सपा प्रवक्ता भारतीय ने आरोप लगाया कि धीरेंद्र शास्त्री स्वयं छोटे भाई और कुख्यात भूमाफिया शालिग्राम के साथ रहकर इस साम्राज्य का संचालन कर रहे हैं। इन्हें सत्ता का संरक्षण मिला हुआ है, इसलिए इनके हौसले बुलंद है। उन्होंने आगे कहा कि शालिग्राम एक अपराधी नहीं, बल्कि क्षेत्र का एक भूमाफिया है। उसकी गिरफ्तारी का स्थान भी वही है जहां धीरेंद्र शास्त्री स्वयं निवास करते हैं, जो उनकी मिलीभगत को स्पष्ट करता है। शालिग्राम का इतिहास दलितों पर अत्याचार और गवाहों को डराने का रहा है। हाल ही में मोतीलाल कुशवाहा पर किया गया प्राणघातक हमला इसी का हिस्सा है ताकि गवाहों को डराया जा सके।

समाजवादी पार्टी ने मांग की है कि शालिग्राम और धीरेंद्र शास्त्री के भूमाफिया नेटवर्क की जांच केंद्रीय एजेंसी से कराई जाए। जेल प्रशासन द्वारा शालिग्राम को दी जा रही लग्जरी सुविधाओं और वीआईपी ट्रीटमेंट के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल निलंबित किया जाए।

Created On :   18 July 2026 1:11 AM IST

Tags

Next Story