MP News: जीपीएफ का ऑनलाईन भुगतान सटीक सत्यापन एवं प्रमाणन के बाद ही होगा

जीपीएफ का ऑनलाईन भुगतान सटीक सत्यापन एवं प्रमाणन के बाद ही होगा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। राज्य सरकार के शासकीय सेवकों को सेवानिवृत्ति बाद सामान्य भविष्य निधि का ऑनलाईन भुगतान सेवा अवधि में किये गये आहरण यानि विथड्रावल की सूचियों का पूर्ण सत्यापन एवं प्रमाणन के बाद ही होगा। इसके ताजा निर्देश राज्य के वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव मनीष रस्तोगी ने सभी विभाग एवं कार्यालय प्रमुखों को जारी किये हैं।

दरअसल महालेखाकार ने सामान्य भविष्य निधि के अंतिम भुगतान से संबंधित प्रकरणों में डीडीओ द्वारा उपलब्ध कराई जा रही आहरण यानि विथड्रावल की सूचियों में विसंगति की ओर ध्यान आकृष्ट किया है और सूची पूर्णत: सत्यापन, सटीक एवं प्रमाणित कर भेजने के लिये कहा है। इसी कारण से वित्त विभाग को ये निर्देश जारी करने पड़े हैं। उल्लेखनीय है कि अब ई-जीपीएफ की ऑनलाईन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है तथा जीपीएफ के अंतिम भुगतान के प्रकरण आईएफएमआईएस सिसटम से ऑनलाईन भेजना होता है।

Created On :   18 July 2026 2:19 AM IST

Tags

Next Story