MP News: भारतीय महिला क्रिकेटर क्रांति का खेल मंत्री सारंग ने भोपाल में किया सम्मान

भारतीय महिला क्रिकेटर क्रांति का खेल मंत्री सारंग ने भोपाल में किया सम्मान

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ का गुरुवार को भोपाल में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने सम्मान किया। क्रांति ने इंग्लैंड के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर शानदार प्रदर्शन किया। सारंग ने कहा कि क्रांति गौड़ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल मप्र बल्कि पूरे देश का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है। उनकी उपलब्धि प्रदेश की बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को निरंतर प्रोत्साहन दे रही है। आधुनिक खेल अधोसंरचना, बेहतर प्रशिक्षण सुविधाओं और ग्रामीण क्षेत्रों तक खेल अवसरों के विस्तार का ही परिणाम है कि आज प्रदेश के ग्रामीण अंचलों के बच्चे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।

क्रिकेटर क्रांति गौड़ ने कहा कि “लॉर्ड्स में भारत की जीत का हिस्सा बनना मेरे और मेरे परिवार के लिए जीवन का सबसे बड़ा पल था।” उन्होंने बताया कि लॉर्ड्स के प्रतिष्ठित ऑनर्स बोर्ड पर अपना नाम दर्ज होते देख उन्होंने उसी समय परिवार को वीडियो कॉल कर वह ऐतिहासिक क्षण साझा किया।

उन्होंने कहा कि “ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराना हर क्रिकेटर का सपना होता है। पहली भारतीय महिला क्रिकेटर के रूप में वहां अपना नाम दर्ज होना मेरे लिए गर्व की बात है। यह उपलब्धि केवल मेरी नहीं, बल्कि मेरे परिवार, मेरे कोचों, मप्र और देश की है।

Created On :   18 July 2026 12:49 AM IST

Tags

Next Story