- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- 12 सितम्बर को नेशनल लोक अदालत की...
MP News: 12 सितम्बर को नेशनल लोक अदालत की जायेगी आयोजित, राज्य गृह विभाग ने सूचना जारी की

डिजिटल डेस्क, भोपाल। आगामी 12 सितम्बर 2026 को प्रदेश में नेशनल लोक अदालत आयोजित की जायेगी। इसके लिये मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव सुमन श्रीवास्तव ने राज्य के गृह विभाग को सूचना जारी कर दी है। सूचना में कहा गया है कि इस लोक अदालत में चिन्हित किये गये मुकदमापूर्व एवं न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण किया जायेगा जिसके लिये इसमें अधिक से अधिक संख्या में प्रकरणों का निराकरण कराया जाये एवं पक्षकारों को लाभान्वित कराने में सहयोग प्रदान करें।
Created On :   18 July 2026 1:11 AM IST
Next Story












