- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छतरपुर
- /
- जानलेवा हमले के विरोध में स्थानीय...
बड़ामलहरा न्यूज: जानलेवा हमले के विरोध में स्थानीय पत्रकारों ने एसपी के सौंपा ज्ञापन

डिजिटल डेस्क बड़ामलहरा/ विधानसभा क्षेत्र के बक्सवाहा के जाने-माने पत्रकार एवं समाजसेवी मनीष जैन पर हुए कातिलाना हमले का विरोध अब उग्र रूप लेता जा रहा है सोमवार को बड़ामलहरा के स्थानीय पत्रकारों ने भी एसपी,आईजी और डीजीपी के नाम आरोपियों की गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई के लिए ज्ञापन सौंपा है। थाना प्रभारी को सौंपे ज्ञापन में स्थानीय पत्रकार संगठन ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा घायल पत्रकार मनीष जैन एवं उनके परिवार को पुलिस सुरक्षा देने की मांग भी की है।सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान एवं अन्य साक्ष्यों को जांच में शामिल करने की मांग रखी है साथ ही गंभीर रुप से घायल होने के बाद भी बक्स्वाहा पुलिस द्वारा सामान्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है जिसमें गंभीर अपराध की धारायें बढ़ाने की भी बात की गई है। स्थानीय पत्रकार संगठन ने घटना को पत्रकार सुरक्षा एवं स्वतंत्र पत्रकारिता से जुड़ा गंभीर विषय बताया। ज्ञापन के दौरान वरिष्ठ पत्रकार प्रद्युम्न फौजदार, रामकृपाल शर्मा, नरेंद्र दीक्षित, धन प्रसाद असाटी, सुशील मोदी, संजीव जैन, जीत सिंह यादव, नितिन चौधरी, नीरज पौराणिक,शफीक बेग, प्रशांत जैन, दिलीप अग्रवाल, राजेश तिवारी, राजेश शर्मा एवं सुयश असाटी सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे।
Created On :   28 Sept 2026 8:08 PM IST












