- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छतरपुर
- /
- हत्या एवं दहेज मृत्यु प्रकरण में...
बड़ामलहरा न्यूज: हत्या एवं दहेज मृत्यु प्रकरण में फरार इनामी चौथे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क बड़ामलहरा/ दहेज मृत्यु और हत्या के मामले में फर आर दो हजार की इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बड़ामलहरा पुलिस अनुविभाग के थाना भगवां इलाके के ग्राम टिगरी में कुंवे एक महिला का शव मिलने की सूचना पर मर्ग कायम कर जांच की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले में हत्या की पुष्टि हुई।
उक्त प्रकरण में थाना भगवां में हत्या एवं दहेज मृत्यु का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। मामले में पूर्व में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु ₹2000 के इनाम की उद्घोषणा की गई थी।
पुलिस टीम द्वारा प्रकरण में शामिल दो हजार के इनामी आरोपी महेंद्र अहिरवार पिता रामा अहिरवार, निवासी ग्राम टिगरी थाना भगवां को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया। प्रकरण में शामिल अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी भगवां निरीक्षक श्रद्धा शुक्ला, उप निरीक्षक एमएल मराबी, उप निरीक्षक खुमान सिंह, प्रधान आरक्षक कल्याण सिंह, आरक्षक शैलेंद्र, आरक्षक शीलेंद्र, सत्येंद्र कुमार एवं महिला आरक्षक रेवती की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Created On :   28 Sept 2026 9:02 PM IST












