Opposition Meet President: राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद राहुल गांधी पर बरसे सुधांशु त्रिवेदी, कहा- सारी सीमाएं पार कीं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ लगातार आंदोलन जारी है। इस बीच विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। इसके बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मीडिया को संबोधित किया। इस पर भाजपा ने निशाना साधा है। पार्टी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने विपक्ष की इस मुलाकात पर हमला बोला है।
यह भी पढ़े -दिल्ली में राहुल-प्रियंका के धरने का आज तीसरा दिन, जानिए बिना अनुमति प्रदर्शन करने के नियम
राहुल गांधी के बयान पर दी प्रतिक्रिया
भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी का कहना है कि आज महामहिम राष्ट्रपति ने इंडिया गठबंधन के नेताओं को मिलने का समय दिया था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में गठबंधन के वे नेता शामिल हुए थे, जो पिछले कई दिनों से अनर्गल और निराधार आंदोलन कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने देश के सर्वोच्च संवैधानिक संस्थान को लेकर जो प्रतिक्रिया दी है, वह न सिर्फ विचित्र लगती है, बल्कि उसमें सबसे ज्यादा राजनीति की गंध आ रही है।
राजनीति को बनाया शिकार
भाजपा नेता का कहना है कि महामहिम राष्ट्रपति ने उनके आरोपों को स्वीकार कर लिया है। इससे यह दर्शाता है कि राहुल गांधी ने अब तक देश की हर संवैधानिक संस्था को अपनी सियासत का शिकार बना लिया है। साथ ही उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने आज सारी सीमाएं पार कर दी हैं। अंदर वास्तव में क्या बातें हुईं, यह तो वहां मौजूद व्यक्ति ही बता सकता है।
यह भी पढ़े -सिब्बल के बयान का जिक्र कर फडणवीस बोले, एसआईआर का विरोध करने से पहले कांग्रेस अपना इतिहास देखे
कांग्रेस को लेकर क्या बोले?
सुधांशु त्रिवेदी ने बताया कि उनके साथ खड़े नेताओं की भाव-भंगिमा और चेहरे के भाव से स्पष्ट दिखाई दे रहा था कि वे परेशान थे। उन्हें जो बताया जा रहा था, उसका सच से कोई नाता नहीं था। भाजपा नेता ने राहुल गांधी के पिछले ट्रैक रिकॉर्ड को याद करते हुए कहा कि पहले भी उनका रिकॉर्ड इसी तरह का रहा है। उन्होंने आगे बताया कि राहुल गांधी ने राष्ट्रपति से हुई मुलाकात को इस तरह पेश किया, जैसे वह उनकी राजनीति के अनुकूल हो। साथ ही उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी किस स्तर पर पहुंच गई है।
Created On :   9 Oct 2026 11:59 PM IST












