UP Rajya Sabha Elections 2026: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव परिणाम घोषित, सभी 10 उम्मीदवारों की निर्विरोध जीत, बीजेपी के 8 और सपा 2 सांसद चुने गए

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर हुए चुनाव की तस्वीर साफ हो चुकी है। सभी सीटों पर उम्मीदवारों की निर्विरोध जीत हुई है। नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी और नाम वापसी की सीमा समाप्त होने के बाद निर्वाचन अधिकारी ने उम्मीदवारों के निर्विरोध निर्वाचन का आधिकारिक ऐलान कर दिया। 10 में से 8 सीटें बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) जबकि दो सपा (समाजवादी पार्टी) के खाते में आई हैं।
यह भी पढ़े -UP की 10 राज्यसभा सीटों पर मतदान टला! BJP-सपा के सभी प्रत्याशी निर्विरोध तय, इन उम्मीदवारों के नामांकन रद्द
बीजेपी के ये उम्मीदवार जीते
1.विद्यासागर सोनकर
2. प्रियंका सिंह रावत
3. गोपी कृष्ण पांडे
4. धर्मपाल सिंह
5. राधाकांत ओझा
6. प्रकाश पाल
7. रामप्रताप सिंह चौहान
8. श्रुति गंगवार
यह भी पढ़े -2027 चुनाव से पहले सीएम योगी का सपा पर तंज, बोले- 80 प्रतिशत एनडीए और 20 प्रतिशत पीडीए का रहेगा मुकाबला
सपा के विजयी उम्मीदवार
1. रामगोपाल यादव
2. धनराज परिमल नाथवानी
इसके साथ ही अब राज्यसभा में समाजवादी पार्टी के सांसदों की कुल संख्या 5 हो गई है। इससे पहले उसके उच्च सदन में 4 सांसद - रामगोपाल यादव, जावेद अली, रामजी लाल सुमन और जया बच्चन थे। अब रामगोपाल यादव औऱ धनराज नथवानी के निर्वाचन के बाद संख्या 5 हो गई है।
सपा के धनराज नथवानी ने जीत के बाद पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का उन पर भरोसा जताने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'मैं सपा प्रमुख अखिलेश यादव का आभारी हूं, जिन्होंने मुझ पर अटूट विश्वास जताया। उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को लेकर अखिलेश के प्रगतिशील विजन को संसद के पटल पर आगे बढ़ाने के लिए मैं पूरी तरह समर्पित रहूंगा। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व के दौरान, 12 अक्टूबर को अपना विजय प्रमाण पत्र प्राप्त करूंगा।'
Created On :   9 Oct 2026 5:07 PM IST













