Uttar Pradesh News: अखिलेश का अयोध्या दौरा बना सियासी अखाड़ा, राममंदिर से दूरी पर संतों के साथ भाजपा नेताओं ने उठाए सवाल

अखिलेश का अयोध्या दौरा बना सियासी अखाड़ा, राममंदिर से दूरी पर संतों के साथ भाजपा नेताओं ने उठाए सवाल
राम मंदिर बीजेपी का मंदिर नहीं है, अखिलेश यादव अयोध्या पहुंचे तब भी वे राम लला के दर्शन करने नहीं गए थे। अखिलेश ने भागवत कथा के मंच से कृष्ण और न्याय की बात की लेकिन राम के बारे में कुछ नहीं कहा, ये बात संतों को खटक गई।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के सबसे बड़ी सियासी राज्य उत्तरप्रदेश में कुछ महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने वाले है। चुनाव से पहले राजनेता अपने दौरे और बयानों से चुनावी बिसात बिछाने में जुटे हुए है। पक्ष-विपक्ष के नेता एक दूसरे पर निशाना साध रहे है।

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पूर्व सीएम व सपा चीफ अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर तंज कसते हुए कहा आप जिस तरह का खेल कर रहे हैं आप खुद सशंकित हैं। आप अयोध्या गए थे तो हनुमान गढ़ी और भगवान राम के दर्शन कर लेते तो सवाल खड़े नहीं होते। राजभर ने आगे कहा, "जहां भागवत कथा हो रही है, वहां अखिलेश यादव के लोग नारेबाजी कर रहे हैं, उन्होंने इस कृत्य की निंदा की। भागवत कथा के स्थान को राजनीतिक मंच बनाना अखिलेश यादव को ही शोभा देता है हमे नहीं।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा से आत्म अवलोकन की बात कही। बीजेपी नेता ने सपा पर आरोप लगाते हुए कहा मुस्लिम तुष्टिकरण करने वाले लोग, जाति के नाम पर वोट मांगने वाले लोग उत्तर प्रदेश में कभी भी सफल नहीं होंगे। उन्होंने प्रचंड बहुमत के साथ अयोध्या धाम जीतने का दावा किया।

भाजपा नेता राकेश त्रिपाठी ने अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पलटवार करते हुए कहा अखिलेश यादव ने सत्ता में रहते हुए अयोध्या को भुला दिया था। योगी सरकार के आने के बाद अयोध्या में 50 हजार से अधिक की परियोजनाएं आई हैं। बीजेपी नेता ने कहा राम मंदिर बीजेपी का मंदिर नहीं है, अखिलेश यादव अयोध्या पहुंचे तब भी वे राम लला के दर्शन करने नहीं गए थे।

आपको बता दें अखिलेश यादव बीते दिन पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय के आवास पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल होने अयोध्या गए थे, लेकिन राम मंदिर में रामलला के दर्शन से दूरी बनाई, इसे लेकर संतों ने तीखी प्रतिक्रिया दी। अखिलेश ने भागवत कथा के मंच से कृष्ण और न्याय की बात की लेकिन राम के बारे में कुछ नहीं कहा, ये बात संतों को खटक गई।

Created On :   9 Oct 2026 1:22 PM IST

Tags

Next Story