बेंगलुरु में 'कॉकरोच' का प्रोटेस्ट: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के खिलाफ अभिजीत दीपके ने खोला मोर्चा, एडोल्फ हिटलर का किया जिक्र, 'वन नेशन वन इलेक्शन' की बताई डेफिनेशन

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के खिलाफ अभिजीत दीपके ने खोला मोर्चा, एडोल्फ हिटलर का किया जिक्र, वन नेशन वन इलेक्शन की बताई डेफिनेशन
कॉकरोच जनता पार्टी ने गुरुवार को बेंगलुरू के फ्रीडम पार्क में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी ने गुरुवार को बेंगलुरू के फ्रीडम पार्क में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि हम सड़कों पर उतरेंगे। लोकतंत्र को बहाल करेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे तक इस आंदोलन को जारी रखेंगे।

अभिजीत दीपके ने एडॉल्फ हिटलर का किया जिक्र

अपने भाषण से जुड़े एक वीडियो में अभिजीत दीपके ने कहा कि एक देश, एक चुनाव सिर्फ एक नारा नहीं है। असली मकसद, एक देश, एक पार्टी है। यह उनका असली मकसद है।

अभिजीत दीपके ने कहा कि इस तरह का मकसद एडॉल्फ हिटलर का भी था। एडॉल्फ हिटलर का क्या हुआ था? खुद को गोली मारनी पड़ी थी। तुम्हारे लोगों न महात्मा गांधी को मार डाला, लेकिन आज यहां मौजूद सभी लोगों के दिलों में महात्मा गांधी जिंदा हैं।

बेंगलुरु में सीजेपी ने किया विरोध प्रदर्शन

इस दौरान दीपके ने कहा कि 2024 में बीजेपी और कांग्रेस के बीच वोट शेयर का अंतर सिर्फ 2 प्रतिशत था। बीजेपी 400 पार का दावा कर रही थी। इस वजह से चुनाव के नतीजों से दंग रह गई। दीपके ने कहा कि नेहरू भारत की रीढ़ थे। उन्होंने लोगों को वोट देने का अधिकार दिया था। इन्हें इसकी जानकारी नहीं थी।

बता दें, बेंगलुरू के फ्रीडम पार्क में गुरुवार को सीजेपी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और एसआईआर को रद्द करने से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके ने नरेंद्र मोदी वोट चोर और एसआईआर रद्द करो के नारे लगवाकर अपने भाषण की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा था कि जिंदा लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। यह लोकतंत्र की हत्या है। इस कार्यक्रम में यूट्यूबर ध्रुव राठी, अभिनेता प्रकाश राज समेत अन्य नेता भी शामिल हुए।

Created On :   8 Oct 2026 6:06 PM IST

Tags

Next Story