Roopi Soren Passes Away: झारखंड CM हेमंत सोरेन के परिवार में टूटा दुखों का पहाड़, मां रूपी सोरेन का निधन, रांची के अस्पताल में ली अंतिम सांस

डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के परिवार से दुखद खबर सामने आई है। उनकी मां का बुधवार को निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। इसके बाद उन्हें 18 सितंबर को राजधानी रांची के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक, बुधवार को उनकी अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़े -दुर्गापूजा में सुरक्षा से लेकर पर्यावरण तक पर सीएम हेमंत सोरेन का जोर, समितियों से सहयोग की अपील की
CM ने दी जानकारी
इसकी जानकारी सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है। उन्होंने मां के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि बाबा के जाने के बाद उनकी मां उनकी सबसे बड़ी छांव थीं, लेकिन आज वह छांव भी प्रकृति की गोद में समा गईं। बता दें कि सीएम के पिता शिबू सोरेन का निधन 4 अगस्त, 2025 को हुआ था।
मुख्यमंत्री की मां रूपी सोरेन के निधन की खबर सुनते ही परिवार और करीबियों के साथ समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई लोगों ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है।
यह भी पढ़े -झारंखड के लातेहार में टॉप वांटेड नक्सली पप्पू लोहरा ढेर, डीजीपी ने बताई 'बहुत बड़ी सफलता'
विधायक सरयू राय ने व्यक्त किया शोक
झारखंड के विधायक सरयू राय ने सीएम सोरेन की मां के निधन पर एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "हमारे प्रिय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पूजनीय माताजी के निधन की सूचना मर्माहत करने वाली है। उन्होंने सफल जिंदगी जिया। वे अपना भरा-पूरा परिवार और मातृवत् स्नेह करने वाले हजारों की विरासत पीछे छोड़ गई हैं। वे हमेशा याद आएंगी। ईश्वर पुण्यात्मा को श्री चरणों में स्थान दें तथा समस्त परिजनों एवं समर्थकों को शोक सहने की शक्ति प्रदान करें।"
पूर्व CM ने दी प्रतिक्रिया
प्रदेश के पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने रूपी सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर बताया, "दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन जी की धर्मपत्नी रूपी सोरेन जी के निधन की दुखद सूचना से मन व्यथित है। झारखंड आंदोलन के समय की कई घटनाएं, कई यादें आंखों के सामने से गुजर रही हैं। मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दें। अंतिम जोहार।"
Created On :   7 Oct 2026 11:36 PM IST












