मध्य प्रदेश न्यूज: 'राम मंदिर का विरोध और रामसेतु तोड़ने का रचा षड्यंत्र' दिग्विजय सिंह पर विश्वास सारंग का बड़ा आरोप

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दिग्विजय सिंह को आतंकवादियों को हीरो बताते है। साथ ही आरोप लगाया कि वह सनातन धर्म का अपमान करने की सुपारी लिए हुए हैं। सारंग ने यह भी दावा किया कि दिग्विजय सिंह के विदेशी ताकतों से संबंध हैं और वह उनके इशारों पर काम करते हैं।
कांग्रेस पर तीखा प्रहार
बुधवार को मीडिया से चर्चा में विश्वास सारंग ने दिग्विजय सिंह को विवादित इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक जैसे आतंकवादी को अपना हीरो मानते। उन्होंने आरोप लगाया कि दिग्विजय सिंह आतंकवादी संगठन चलाने वाले व्यक्ति का मंच साझा कर चुके हैं। सारंग ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों के जरिए देश के मान-सम्मान और हिंदू धर्म को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
यह भी पढ़े -भोपाल में सरकारी स्कूल के छात्रों ने शिक्षिका के खिलाफ किया प्रदर्शन, साफ-सफाई और अन्य काम के लगाए आरोप
'RSS को सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं'
सारंग ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को देशभक्तों का संगठन बताते हुए कहा कि संघ को दिग्विजय सिंह जैसे नेताओं के किसी प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर राम मंदिर का विरोध करने और रामसेतु तोड़ने का षड्यंत्र रचने का आरोप भी लगाया।
मंत्री ने दिग्विजय सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए इस तरह की बयानबाजी से बचना चाहिए।
Created On :   7 Oct 2026 5:43 PM IST













