MP News: शहडोल-छिंदवाड़ा सहित 9 लोकेशन की सरकारी जमीन पर होटल-रिसोर्ट बनाने मिलेगी 90 साल की लीज

शहडोल-छिंदवाड़ा सहित 9 लोकेशन की सरकारी जमीन पर होटल-रिसोर्ट बनाने मिलेगी 90 साल की लीज
मप्र पर्यटन बोर्ड प्रदेश में पर्यटकों को बढ़ावा देने के लिए प्राइवेट सेक्टर पार्टिसिपेशन (पीएसपी) के जरिए डिजाइन, बिल्ड, फाइनेंस, ऑपरेट और ट्रांसफर (डीबीएफओटी) के आधार पर छिंदवाड़ा के तहसील चौरई के पलटवाड़ा और शहडोल के जयसिंहनगर के ग्राम ढोढा में होटल-रिसोर्ट बनाने के लिए जमीन 90 साल की लीज पर देने जा रहा है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मप्र पर्यटन बोर्ड प्रदेश में पर्यटकों को बढ़ावा देने के लिए प्राइवेट सेक्टर पार्टिसिपेशन (पीएसपी) के जरिए डिजाइन, बिल्ड, फाइनेंस, ऑपरेट और ट्रांसफर (डीबीएफओटी) के आधार पर छिंदवाड़ा के तहसील चौरई के पलटवाड़ा और शहडोल के जयसिंहनगर के ग्राम ढोढा में होटल-रिसोर्ट बनाने के लिए जमीन 90 साल की लीज पर देने जा रहा है। साथ ही सागर, अलीराजपुर, मंदसौर, अशोकनगर और धार में भी ऐसी लोकेशन चिन्हित की गई हैं, जहां होटल-रिसोर्ट बनाया जाना प्रस्तावित है। इन सभी प्रोजेक्ट्स की लागत अलग-अलग है और सभी को डीबीएफओटी आधार पर 90 साल की लीज पर दिया जाना है। इन प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के लिए 4 साल की समय सीमा तय की गई है। इसके लिए बोर्ड ने प्राइवेट एंटिटी के लिए टेंडर जारी किए है। प्रोजेक्ट चुने गए योग्य बिडर को ही पूरा करना है और इसका ऑपरेशन, मैंटेनेंस आिद का काम भी खुद ही करना होगा। बोर्ड ने इन जिलों की महत्वपूर्ण लोकेशन का चयन किया है, जिन्हें लॉन्ग टर्म लीज़ पर दी जाएगी। बिडर को पर्यटन परियोजना का विकास और आरएफपी और दीर्घकालिक लीज डीड के अनुसार 90 साल वर्ष तक उसका संचालन और रखरखाव करना होगा।

दरअसल, पर्यटन विकास बोर्ड, राज्य सरकार की नोडल एजेंसी है, जिसे प्रदेश में लैंड पार्सल तैयार कर उन पर प्राइवेट प्लेयर्स से पर्यटन सुविधाओं का निर्माण और संचालन करवाया जाना है। इसके लिए बोर्ड ने 9 ऐसी जहगों का चयन किया है, जहां पर्यटन की दृष्टि से पर्यटकों को होटल-रिसोर्ट तैयार करना है। चंदेरी में विदेशी पर्यटकों को ध्यान में रखते हुए वेलनेस सेंटर प्रस्तावित किया है, ताकि यहां आने वालों को बेहतर सुविधाएं मिल सके।

इन जगहों पर प्रस्तावित है होटल-रिसोर्ट

- शहडोल, जयसिंहनगर के ग्राम ढोढा में 4 हेक्टेयर पर 3 करोड़ से रिसोर्ट प्रस्तावित है।

- छिंदवाड़ा, चौरई के पलटवाड़ा गांव में लगभग 5 हेक्टेयर जमीन पर 1 करोड़ की लागत से होटल-रिसोर्ट बनाया जाना है।

- सागर के ग्राम चौका में लगभग 9 हेक्टेयर जमीन पर 10 करोड़ की लागत से रिसोर्ट विकसित किया जाना है। मालथौन के इटवा गांव में 2.780 हेक्टेयर में 5 करोड़ से होटल बनाया जाना है।

- अलीराजपुर के महलगांव में 2 हेक्टेयर जमीन पर 1 करोड़ से रिसोर्ट और अन्य पर्यटन परियोजनाएं तैयार की जाना है।

- मंदसौर के मालासरी टापू गांव में 0.534 हेक्टेयर में 1 करोड़ से टीएफसी का संचालन और नवीन फिक्स्ड टेस्टिंग युनिट का निर्माण किया जाना है। मल्हारगढ़ के कनघट्टी गांव में 6 हेक्टेयर में 5 करोड़ की लागत से नया रिसोर्ट, बोट क्लब का रख-रखाव, संचालन किया जाना है।

- अशोकनगर चंदेरी के ग्राम बड़ेरा में 5 हेक्टेयर में 10 करोड़ से वेलनेस सेंटर बनाया जाना है।

- धार, कुक्षी के चंदनखेड़ी में 9.50 हेक्टेयर में 10 करोड़ से रिसोर्ट डेवलप किया जाना है।

Created On :   7 Oct 2026 1:24 AM IST

Tags

Next Story