भोपाल हत्याकांड मामला: पूर्व आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल का हत्यारा अब तक फरार, 50 हजार का इनाम घोषित

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। मामले में फरार संदिग्ध वरुण कुमार की तलाश के लिए पांच राज्यो में अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की 12 टीमे बनाई गई है। इसके अलावा संदिग्ध की पहचान के लिए एक खास सुराग हाथ लगा है। उसकी गर्दन पर बिच्छू का टैटू बना हुआ है। जिसका फोटो भोपाल पुलिस ने जारी किया है और उसकी पहचान बताने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
पुलिस ने की अपील
पुलिस ने ऐलान करते हुए बताया कि फरार आरोपी की पहचान वरुण पिता राज कुमार वाल्मीकि, उम्र 27 वर्ष, निवासी आशा कॉलोनी, तहसील नाभा, जिला पटियाला, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के संबंध में जानकारी रखने वाले लोगों से सामने आने और पुलिस को सूचना देने की अपील की है। इसके लिए उन्हें 50 हजार रुपये का इनाम भी दिया जाएगा।
व्यक्ति की पहचान पूरी तरह से गोपनीय
भोपाल पुलिस कमिश्नरेट की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, आरोपी वरुण के बारे में ऐसी कोई भी जानकारी, जिससे पुलिस को उसकी तलाश और गिरफ्तारी में मदद मिल सके, उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति को 50 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।
पुलिस का कहना है कि आरोपी के संबंध में जानकारी रखने वाले लोग बिना किसी संकोच के पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति को अपनी पहचान सार्वजनिक होने की चिंता करने की जरूरत नहीं है। पुलिस द्वारा उसकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
तत्काल भोपाल पुलिस को करे सूचित
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को आरोपी वरुण के वर्तमान ठिकाने, आवाजाही या उसके संबंध में कोई अन्य महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है, तो वह तत्काल भोपाल पुलिस को इसकी सूचना दे। पुलिस के अनुसार, आरोपी की जानकारी मिलने से उसकी तलाश और कानूनी कार्रवाई में मदद मिल सकेगी।
भोपाल पुलिस कमिश्नरेट ने आम नागरिकों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने और आरोपी से संबंधित किसी भी विश्वसनीय जानकारी को पुलिस तक पहुंचाने की अपील की है। पुलिस ने दोहराया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा जानकारी के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Created On :   6 Oct 2026 9:37 PM IST












