मौसम अपडेट: दिल्ली में बारिश, एमपी के छिंदवाड़ा-जबलपुर में येलो अलर्ट जारी, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन-बर्फबारी की चेतावनी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में बारिश का दौर अभी खत्म नहीं हुआ है। मौसम विभाग ने 6 अक्टूबर के लिए कई राज्यों में खराब मौसम की चेतावनी दी है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 17 राज्यों में तेज बारिश हो सकती है। साथ ही, कुछ जगहों पर आंधी के साथ बिजली गिरने का खतरा भी है। तेज हवाओं की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा है। इसके अलावा कुछ ऊंचे इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। समुद्र में जाने वाले मछुआरों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़े -प्रदेश में धार्मिक स्थलों पर धर्मशाला और इंफ्रा डेवलपमेंट के लिए निजी क्षेत्र को प्रोत्साहन राशि देने की बनेगी नीति
17 राज्यों में बारिश का अलर्ट
IMD के अनुसार दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम और आंध्र प्रदेश में बारिश हो सकती है। कई इलाकों में तेज हवा भी चलने की संभावना जताई जा रही है।
दिल्ली में बारिश और तेज हवा
अब बात करें दिल्ली की तो यहां 6 अक्टूबर को मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिन का तापमान करीब 36 डिग्री और रात का तापमान 24 डिग्री के आसपास रह सकता है।
यह भी पढ़े -बिहार के पहाड़ी क्षेत्रों में ईको टूरिज्म और सोलराइजेशन पर जोर, पीपीपी मोड में तेजी से काम करने के निर्देश
MP के इन जिलों में बारिश
वहीं, मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा, बालाघाट, दमोह, जबलपुर, शहडोल, छतरपुर, सिवनी, कटनी, मंडला, भोपाल और इंदौर में बारिश का येलो अलर्ट है। भोपाल में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
Created On :   6 Oct 2026 9:09 AM IST












