Maharashtra News: महाराष्ट्र के हिंगोली में बड़ा हादसा, पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग, 2 लोगों की झुलसकर मौत

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के हिंगोली में सोमवार रात बड़ा हादसा हो गया। शहर के मारवाड़ी कपड़ा गली इलाके में स्थित पटाखे के गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कुछ समय में पूरे गोदाम को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दो लोगों की झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 7 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह भी पढ़े -कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट तीन फरार आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम, पुलिस ने तेज की तलाश
घटना के बारे में पता लगते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश में लगी हुई है। इस दौरान दमकल विभाग के एक कर्मचारी के भी गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आई है। वहीं, गोदाम में आग कैसे लगी, इसकी वजह अपनी सामने नहीं आ पाई है।
यह भी पढ़े -कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट 11 मौतों के बाद सात पुलिसकर्मी निलंबित, मुख्य आरोपी नौशाद मुठभेड़ में गिरफ्तार
फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद है। जानकारी मिलने पर स्थानीय विधायक संतोष बांगर (शिवसेना) भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं।
Created On :   5 Oct 2026 11:45 PM IST












