MP News: प्रदेश में धार्मिक स्थलों पर धर्मशाला और इंफ्रा डेवलपमेंट के लिए निजी क्षेत्र को प्रोत्साहन राशि देने की बनेगी नीति

प्रदेश में धार्मिक स्थलों पर धर्मशाला और इंफ्रा डेवलपमेंट के लिए निजी क्षेत्र को प्रोत्साहन राशि देने की बनेगी नीति

भास्कर ब्यूरो, भोपाल। मप्र के धार्मिक स्थलों पर धर्मशाला एवं अन्य अधोसंरचनायें विकसित करने निजी क्षेत्र को प्रोत्साहन राशि देने की नीति बनेगी। सीएम मोहन यादव के निर्देश पर यह नीति राज्य का संस्कृति विभाग पर्यटन विभाग के माध्यम से बना रहा है जो प्रदेश के प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों को राष्ट्रीय स्तर पर श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के आकर्षण केन्द्र के रूप में विकसित करने एवं धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु धर्मशाला एवं अन्य अधोसंरचना विकसित करने हेतु प्रोत्साहन नीति के अंतर्गत आवश्यक छूट/प्रोत्साहन, भूमि एवं पंजीयन शुल्क छूट आदि के प्रावधान लायेगा।

संस्कृति विभाग ने अब तक की गई कार्यवाही के अंतर्गत राज्य शासन को प्रतिवेदन दिया है कि प्रदेश के यूनेस्को विश्वधरोहर स्थलों में विगत 3 वर्षों में वृद्धि कर 15 स्थल और जुड़वाए गए हैं। छह और सांस्कृतिक स्थल इन्टेजिबिल लिस्ट में नेशनल इन्वेंट्री में जोड़े गए हैं। राम पथ गमन में 10 कार्य लगभग राशि रुपये 160 करोड़ रुपये के विभिन्न स्तरों पर प्रचलन में हैं। अन्य 20 स्थानों पर कार्यों का चिन्हांकन एवं डीपीआर हेतु कंसल्टेंट नियुक्ति की कार्यवाही प्रचलन में है। इसी प्रकार, दतिया में लगभग 50 करोड़ रुपये तथा ओरछा में 300 करोड़ रुपये के सौन्दर्गीकरण एवं सुविधा विस्तारीकरण के कार्य किये जा रहे हैं। प्रदेश में 20 आध्यात्मिक एवं धार्मिक लोकों का निर्माण भी किया जा रहा है।

विकास प्राधिकरणों को देंगे छूट

राज्य सरकार पर्यटन अधोसंरचना के विकास हेतु पर्यटन निगम के अतिरिक्त अन्य सक्षम एवं अनुभवी एजेंसियां यथा विभिन्न विकास प्राधिकरण आदि को उनके क्षेत्र के बाहर भी आवश्यकतानुसार कार्य करने की छूट देगी। छूट के संबंध में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा कार्यवाही की जा रही है।

Created On :   6 Oct 2026 1:04 AM IST

Tags

Next Story