- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भागीरथपुरा दूषित पानी कांड में...
MP News: भागीरथपुरा दूषित पानी कांड में मेयर-अधिकारियों पर कार्रवाई को लेकर नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने उठाए सवाल

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मप्र नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इंदौर के भागीरथपुरा की घटना और लंबित फाइल को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। सिंघार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भागीरथपुरा में दूषित पानी ने लोगों की जान ली। जांच में दूषित पेयजल, प्रशासनिक लापरवाही, तकनीकी खामियां और फाइलों में हुई गंभीर देरी जैसे तथ्य सामने आए।
यह भी पढ़े -BSP में वापसी के बाद भावुक हुए आकाश आनंद, दोबारा पार्टी में एंट्री पर मायावती को लेकर दी प्रतिक्रिया
एक महत्वपूर्ण फाइल मेयर के हस्ताक्षर के लिए 66 दिन तक लंबित रही। वहीं जरूरी इंजीनियरिंग रिकॉर्ड तक आयोग के सामने उपलब्ध नहीं कराए गए। इतनी गंभीर सच्चाई सामने आने के बाद भी भाजपा सरकार ने न मेयर को पद से हटाया, न जिम्मेदार अधिकारियों पर कोई कार्रवाई की। सिंघार ने कहा जनता मरती रही और सिस्टम सोता रहा। भाजपा सरकार जिम्मेदारों को बचाती रही।
यह भी पढ़े -चर्चाओं के बीच उम्मीदवारों की सूची पर स्मृति ईरानी की पहली प्रतिक्रिया, कहा- सामाजिक रूप से वंचित...
सिंगार ने कहा कि अब सवाल सिर्फ भागीरथपुरा का नहीं, सरकार की जवाबदेही का भी है। जब जांच रिपोर्ट में गंभीर तथ्य सामने आ चुके हैं, तो फिर कार्रवाई क्यों नहीं हुई। रिपोर्ट को दबाने और उसके तथ्यों को छिपाने की कोशिश क्यों की गई। इंदौर के मेयर और संबंधित अधिकारियों पर अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई। सरकार जवाबदेही से बच नहीं सकती, जनता के सवालों का जवाब देना ही होगा।
Created On :   6 Oct 2026 1:24 AM IST











