UP Rajya Sabha Election: चर्चाओं के बीच उम्मीदवारों की सूची पर स्मृति ईरानी की पहली प्रतिक्रिया, कहा- सामाजिक रूप से वंचित...

चर्चाओं के बीच उम्मीदवारों की सूची पर स्मृति ईरानी की पहली प्रतिक्रिया, कहा- सामाजिक रूप से वंचित...
उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पहली सूची जारी कर दी है। इस पर पार्टी नेता स्मृति ईरानी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने यह बयान ऐसे समय पर दिया है...

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पहली सूची जारी कर दी है। इस पर पार्टी नेता स्मृति ईरानी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने यह बयान ऐसे समय पर दिया है, जब राजनीतिक गलियारों में चर्चा हो रही थी कि भाजपा स्मृति ईरानी को मौका दे सकती है, लेकिन उनका नाम इस लिस्ट में शामिल नहीं है।

लिस्ट पर ईरानी ने क्या कहा?

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया, "भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 हेतु सभी घोषित प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। संगठन एवं लोकसेवा के क्षेत्र में प्रियंका सिंह रावत का सशक्त योगदान तथा सामाजिक रूप से वंचित वर्गों को शिक्षा एवं उद्यमिता के माध्यम से सशक्त बनाने के लिए श्रुति गंगवार का समर्पण, दोनों बहनों का राज्यसभा चुनाव हेतु संगठन द्वारा चयन किया जाना, व्यक्तिगत रूप से गर्व का विषय है। आगामी चुनाव में आप सभी की शानदार विजय के लिए मंगलकामनाएं।"

सूची में इन 8 प्रत्याशियों के नाम शामिल

भाजपा ने सोमवार (5 अक्टूबर) को यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए लिस्ट जारी की है। इस सूची में पार्टी ने 8 प्रत्याशियों के नाम शामिल किए हैं। इसमें दो महिला प्रत्याशियों प्रियंका सिंह रावत और श्रुति गंगवार का नाम शामिल है। बाकी बचे छह प्रत्याशियों में धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्णा पांडेय और राम प्रताप सिंह चौहान का नाम शामिल है।

सामाजिक संतुलन!

गौरतलब है कि भाजपा ने लिस्ट में जिन नेताओं के नाम शामिल किए हैं, उससे सामाजिक समीकरण साधने का काम किया है। तीन प्रत्याशी ओबीसी समुदाय, दो दलित समुदाय और बाकी राजपूत समुदाय से ताल्लुक रखने वाले हैं। यूपी में 16 अक्टूबर को चुनाव होने वाले हैं और संख्याबल के हिसाब से देखें तो भाजपा 7 सीटों पर आसानी से जीत सकती है।

Created On :   5 Oct 2026 11:55 PM IST

Tags

Next Story