Rajya Sabha Election 2026: राज्य सभा की 12 सीटों पर 11 दिन बाद चुनाव, उत्तराखंड, यूपी से बंगाल तक, किस पार्टी ने अब तक कितने उतारे उम्मीदवार, जानें पूरी डिटेल

राज्य सभा की 12 सीटों पर 11 दिन बाद चुनाव, उत्तराखंड, यूपी से बंगाल तक, किस पार्टी ने अब तक कितने उतारे उम्मीदवार, जानें पूरी डिटेल
राज्यसभा चुनाव की 12 सीटों को लेकर सियासी पारा हाई है। इस दौरान उत्तर प्रदेश की 10, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल की 1-1 सीट पर 16 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राज्यसभा चुनाव की 12 सीटों को लेकर सियासी पारा हाई है। इस दौरान उत्तर प्रदेश की 10, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल की 1-1 सीट पर 16 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। जबकि, नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर हैं। इसलिए अगले 24 घंटे में मुकाबले की पूरी तस्वीर सामने आने की उम्मीद है। राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टियों की ओर अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करना भी शुरू कर दिया है।

इन पार्टियों ने उतारे उम्मीदवार

5 अक्टूबर की दोपहर तक बीजेपी ने 12 में से 2 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। वहीं, समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 2 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है।

उत्तर प्रदेश से सपा ने दिग्गज नेता राम गोपाल यादव और रिलयांस इंडस्ट्रीज से जुड़े धनराज परिमल नथवानी को मैदान में उतारा है। दोनों नामांकन भी दाखिल हो चुके हैं। वहीं, बीजेपी ने रविवार को अपने लिस्ट जारी की है। इसमें दो प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। टीएमसी से बीजेपी में शामिल होने वाली कोयल मल्लिक को बंगाल और दिनेश आर्य को उत्तराखंड से उम्मीदवार बनाया है।

मालूम हो कि, राज्यसभा की 12 सीटों में से सबसे ज्यादा यूपी की 10 सीटों को लेकर सियासी हलचल तेज है। वर्तमान में यूपी विधानसभा में संख्या बल के आधार पर बीजेपी सात सीटें आसानी से जीत सकती है। जबकि, सपा के भी दो उम्मीदवारों के जीतने के मजबूत आसार नजर आ रहे हैं। इसका मतलब शुरुआती गणित में 9 सीटों पर तस्वीर तकरीबन साफ दिखाई देती है। लिहाजा, मुकाबला 10वीं सीट को लेकर है।

यूपी की 10वीं राज्यसभा सीट पर नजर

10वीं सीट को लेकर सपा और बीजेपी अपनी-अपनी रणनीति बना रही है। सपा ने तीसरे उम्मीदवार के संकेत दिए हैं। बीजेपी भी अतिरिक्त उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है। लेकिन, 5 अक्टूबर की दोपहर तक दोनों दलों ने इस अतिरिक्त उम्मीदवार की तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं की है।

बीजेपी की नजर उत्तर प्रदेश में मौजूदा सीटों को बचाए रखने के साथ एक अतिरिक्त सीट हासिल करने पर भी है। पार्टी सात की बजाए 8वीं सीट जीतकर राज्यसभा में अपनी ताकत बढ़ाना चाहती है।

पार्टी की रणनीति में 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को भी महत्व दिया जा रहा है। हालांकि नामांकन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है। ऐसे में बीजेपी के उम्मीदवारों के नाम सामने आने के बाद ही साफ होगा कि 8वीं सीट पर मुकाबला कितना कड़ा होगा।

उत्तराखंड में बीजेपी मजबूत

उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट के लिए बीजेपी ने दिनेश आर्य को उम्मीदवार बनाया है। विधानसभा में बीजेपी के मजबूत बहुमत को देखते हुए इस सीट पर पार्टी की जीत लगभग तय मानी जा रही है।

दिनेश आर्य लंबे समय से बीजेपी संगठन से जुड़े रहे हैं। उन्हें उत्तराखंड में राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त पद की जिम्मेदारी भी मिल चुकी है। ऐसे में बीजेपी ने उन्हें उम्मीदवार बनाकर इस सीट पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

बंगाल में बीजेपी को फायदा

पश्चिम बंगाल की राज्यसभा सीट पर होने वाला चुनाव भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह सीट टीएमसी की पूर्व राज्यसभा सांसद रुक्मिणी उर्फ कोयल मल्लिक के इस्तीफे के बाद खाली हुई है।

अब बीजेपी ने इसी सीट से कोयल मल्लिक को अपना उम्मीदवार बनाया है। मौजूदा समीकरणों को देखते हुए बीजेपी की जीत की संभावना मजबूत मानी जा रही है। अगर बीजेपी यह सीट जीतती है, तो पश्चिम बंगाल से राज्यसभा में उसकी संख्या एक सीट और बढ़ सकती है।

Created On :   5 Oct 2026 6:06 PM IST

Tags

Next Story