Bengal News: TMC में बगावत पर ममता का बड़ा बयान, बागियों को 15 दिन में लौटने का अल्टीमेटम

TMC में बगावत पर ममता का बड़ा बयान, बागियों को 15 दिन में लौटने का अल्टीमेटम
तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी ने बागी प्रतिनिधियों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने रविवार को एक कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी छोड़कर गए बागी विधायकों और सांसदों को वापस पार्टी में लौटने के लिए 15 दिन की डेडलाइन दी है।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी ने बागी प्रतिनिधियों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने रविवार को एक कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी छोड़कर गए बागी विधायकों और सांसदों को वापस पार्टी में लौटने के लिए 15 दिन की डेडलाइन दी है। उन्होंने खासकर बागी विधायकों को लेकर कहा कि अगर 15 दिनों के भीतर वापस पार्टी में नहीं आए, तो इसके बाद उनके लिए TMC में कोई जगह नहीं होगी।

मेगा कार्यक्रम को किया संबोधित

बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार दिनाजपुर में आयोजित शक्ति प्रदर्शन के मेगा कार्यक्रम को मोबाइल के जरिए ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं और लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उनका कहना है, "जिन विधायकों और सांसदों को हमने चुनाव जिताने में मदद की, वे गद्दार हैं। यहां उनके लिए कोई जगह नहीं है। हम सत्ता में वापस आएंगे। आप ही असली तृणमूल हैं और अगर अगले 15 दिनों में बागी विधायक और सांसद वापस नहीं आते हैं तो यहां उनके लिए कोई जगह नहीं होगी।"

CEC विवाद पर दी प्रतिक्रिया

TMC प्रमुख ने कार्यक्रम में निर्वाचन आयोग पर तीखा हमला किया है। साथ ही आरोप लगाए हैं कि जब तक ज्ञानेश कुमार आयोग के प्रमुख बने रहेंगे, तब तक भाजपा की सरकार बनती रहेंगी। उन्होंने TMC की स्थापना वाले दिनों को याद करते हुए कहा कि 1998 में जिस प्रकार पार्टी की सफलतापूर्वक स्थापना हुई थी, उसी आधार पर दोबारा पार्टी को मजबूत बना सकती है।

ममता बनर्जी ने मौजूदा देश की राजनीति पर कहा, "तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बिना INDIA गठबंधन मजबूत नहीं हो सकता है। इसलिए अगर हमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) से लड़ना है, तो तृणमूल कांग्रेस को मजबूत करें, हमें मजबूत करें।" बता दें कि विधानसभा चुनाव हारने के बाद टीएमसी में दो गुट बन गए हैं। एक ममता बनर्जी और दूसरा ऋतब्रत बनर्जी का बन गया है। अब दोनों गुटों में पार्टी के सिंबल को लेकर विवाद चल रहा है।

Created On :   5 Oct 2026 12:07 AM IST

Tags

Next Story