उपचुनाव 2026: 6 सीटों पर थमा उपचुनाव का प्रचार, 6 अक्टूबर को मतदान, 9 को आएंगे नतीजे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज रविवार चार अक्टूबर को शाम पांच बजे के बाद 6 सीटों पर हो रहे उपचुनाव का प्रचार का शोर थम जाएगा। आपको बता दें जिन 6 सीटों पर 6 अक्टूबर को मतदान होना है, उनमें एक लोकसभा सीट और 5 विधानसभा सभा सीट शामिल है। असम की नौगांव लोकसभा सीट के साथ साथ तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम सीट , पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर और पुडुचेरी की थट्टांचावडी विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। सभी सीटों पर आज प्रचार थम जाएगा। प्रचार के आखिरी दिन तमिलनाडु सीएम और बंगाल सीएम नने अपने राज्यों की सीटों पर जमकर प्रचार किया और रोड़ शो में शामिल हुए।
यह भी पढ़े -तमिलनाडु उपचुनाव मुख्यमंत्री विजय ने धारापुरम में टीवीके उम्मीदवार के समर्थन में किया रोड शो
नंदीग्राम से कांग्रेस कैंडिडेट उम्मीदवार मिलन प्रधान आखिरी दिनों में लगातार प्रचार कर रहे हैं। प्रधान को गुरुवार को ही जमानत मिली। आखिरी के कम समय में उनकी कोशिश है कि अधिक से अधिक मतदाताओं से संपर्क साधा जाए। और वोटर्स से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे है। ममता बनर्जी की पार्टी का यहां कांग्रेस के उम्मीदवार को समर्थन हासिल है, क्योंकि उनकी पार्टी के उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने अपना नामांकन वापस ले लिया था। नंदीग्राम में बीजेपी उम्मीदवार हसीराई रथ के समर्थन में पार्टी के कई बड़े नेताओं ने रैलियां की हैं। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने भी रविवार को उनके समर्थन में रैली निकाली। नंदीग्राम में भाजपा, कांग्रेस, लेफ्ट, ISF और डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस मैदान में हैं।
मुर्शिदाबाद जिले की रेजीनगर सीट पर बीजेपी, कांग्रेस, आम जनता उन्नयन पार्टी और टीएमसी के दोनों गुटों के बीच मुकाबला है। उपचुनाव के लिए प्रचार का आज रविवार को आखिरी दिन है। चुनाव मैदान में उतरे राजनीतिक दल वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं। नंदीग्राम सीट मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और रेजीनगर सीट AJUP प्रमुख हुमायूं कबीर के सीट छोड़ने के बाद खाली हुई है।
तमिनलाडु की दोनों सीटें एससी आरक्षित है, उपचुनाव में डीएमके, एआईएडीएमके, एनटीके, वाम मोर्चा और सत्ताधारी टीवीके के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने धारापुरम (SC) विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार पी. सत्यभामा के समर्थन में रोड शो किया
अब दोनों ही सीटों पर राजनीतिक दलों की नजर टिकी हुई है। चुनाव आयोग के मुताबिक कुल 6 सीटों पर 6 अक्टूबर 2026 को उपचुनाव के लिए मतदान होगा, जबकि मतगणना 9 अक्टूबर को होगी।
Created On :   4 Oct 2026 4:15 PM IST












