UP Election 2027: स्वामी प्रसाद मौर्य की राहुल गांधी से मुलाकात, ‘अपनी जनता पार्टी’ के INDIA गठबंधन में शामिल होने के संकेत

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई है। इससे पहले सियासी दलों ने तैयारियां तेज कर दी है। यूपी चुनाव 2027 के लिए अब छोटी पार्टियां बड़े दलों के साथ जुड़ना शुरू हो गए हैं। इस सिलसिले में अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात की है।
यह भी पढ़े -4.60 लाख विद्यार्थियों के खातों में पहुंची 148 करोड़ रुपए की छात्रवृत्ति, गौतमबुद्धनगर में भी हुआ कार्यक्रम
स्वामी प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी से की मुलाकात
इस मुलाकात के बाद मौर्य ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी INDIA गठबंधन का हिस्सा बनेगी। साथ में चुनाव लड़ेंगे। स्वामी प्रसाद मौर्य ने मुलाकात के बाद कहा कि राहुल गांधी के साथ मिलकर पार्टी विधानसभा चुनाव में उतरेगी। उनसे कई मुद्दों पर बातचीत हुई।
मौर्य ने कहा कि चुनाव में हमारा लक्ष्य संविधान बचाओ, बीजेपी हटाओ है। इसी लक्ष्य को लेकर हम साथ लड़ेंगे। गठबंधन की सरकार बनाने का काम करेंगे। राहुल गांधी से मुलाकात के अब यूपी के सियासी गलियारे में इस बात की हलचल है कि स्वामी प्रसाद मौर्य अपने और बेटे उत्कृष्ट मौर्य सहित अपने साथियों के लिए टिकट की मांग कर सकते है। हालांकि, सीटों को लेकर अभी गठबंधन के स्तर पर कोई अंतिम फैसला सामने नहीं आया है।
यह भी पढ़े -इमरान मसूद के बयानों पर बोले सपा नेता- ‘कांग्रेस-समाजवादी पार्टी का होगा गठबंधन, भाजपा को मिलकर हराएंगे’
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सियासी दल तैयार
स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे उत्कृष्ट मौर्य उर्फ अशोक ने 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान मई में मुलाकात की थी। इस दौरान चर्चा थी कि उन्हें गठबंधन का प्रत्याशी बनाया जा सकता था। हालांकि उन्हें गठबंधन से कोई सीट नहीं मिली थी।
अपनी जनता पार्टी के INDIA गठबंधन में शामिल होने के सवाल पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसा है। अखिलेश यादव ने कहा, इन लोगों को जॉइन का फॉर्म कहां से मिल रहा है?”
पता हो कि यूपी चुनाव 2027 के लिए विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन में शामिल घटक दलों ने तैयारियां तेज कर दी है। बात करें कांग्रेस और सपा की तो दोनों ही पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा जारी है। कांग्रेस ने सपा से यूपी की 150 सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग की है। हालांकि, अब खबरे हैं कि सपा राज्य की 350 सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना बना रही है।
Created On :   3 Oct 2026 11:54 PM IST












