UP Congress News: उत्तर प्रदेश कांग्रेस में बड़ा बदलाव, प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान आराधना मिश्रा ने संभाली, ऐसे होगा पार्टी को फायदा?

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव जीतने के लिए सियासी दल अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इस बीच चर्चाएं तेज हो गई हैं कि यूपी में कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव किया गया है। इसी क्रम में नए प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति पार्टी ने कर दी है। सहारनपुर से पार्टी सांसद इमरान मसूद को प्रदेश संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।
यह भी पढ़े -'जो रास्ता भटक गए थे, उनके लिए सपा के दरवाजे खुले', राज्यसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने पुराने बागियों को दिया बड़ा संदेश
लंबे समय से लग रही थीं ये अटकलें?
साथ ही रामपुर खास से विधायक और CLP नेता आराधना मिश्रा को उत्तर प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंप दी गई है। इससे पहले तक बताया जा रहा है कि संगठन जल्द ही इन नियुक्तियों का ऐलान कर सकता है। गौरतलब है कि यूपी कांग्रेस में लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं कि संगठन में कोई बड़ा बदलाव होने वाला है। इसके साथ ही यह भी माना जा रहा था कि पार्टी जल्द ही प्रदेश संगठन को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकती है।
इस बदलाव के तहत मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को अपने पद से हटाने की उम्मीद लगाई जा रही थी। बताया जा रहा था कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अजय राय के साथ एक अहम बैठक की थी। इस दौरान उन्होंने पार्टी के इस संभावित निर्णय की जानकारी भी दी थी।
यह भी पढ़े -बापू का चरखा स्वावलंबन का आधार, ओडीओपी उसी भाव से ‘लोकल को ग्लोबल’ बनाने का अभियान सीएम योगी
कौन हैं आराधना मिश्रा?
आराधना मिश्रा, जिन्हें मोना के नाम से भी पहचाना जाता है, रामपुर खास से विधायक और CLP नेता हैं। वह दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी की बेटी हैं। इसके अलावा, वह तीन बार विधायक भी रह चुकी हैं। उन्हें राजनीति की अच्छी समझ है और यह विरासत उन्हें अपने पिता से मिली है। जानकारी के मुताबिक, उनके पिता रामपुर खास से नौ बार विधायक रह चुके हैं। बताया जाता है कि आराधना मिश्रा प्रियंका गांधी की करीबी हैं। उन्होंने प्रियंका गांधी के 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' अभियान में भी बड़े स्तर पर काम किया था।
कांग्रेस को कितना होगा फायदा?
उम्मीद है कि कांग्रेस को ब्राह्मण समुदाय तक पहुंचने में काफी मदद मिल सकती है। पार्टी को इस समुदाय तक पहुंच बनाने के लिए इसकी जरूरत महसूस हुई और पार्टी ने माना कि शीर्ष पद पर ब्राह्मण चेहरा होना बहुत जरूरी है। इस पूरे घटनाक्रम पर राहुल गांधी यूपी से जुड़े घटनाक्रम पर व्यक्तिगत नजर बनाए हुए हैं। बताया जा रहा है कि दलित चेहरे को राज्य प्रभारी बनाने का निर्णय भी राहुल गांधी ने ही लिया था। पार्टी ने दलित नेता राजेंद्र पाल गौतम को राज्य प्रभारी बनाया है और ब्राह्मण चेहरे के तौर पर आराधना मिश्रा का नाम आगे है। इससे पार्टी ब्राह्मण-दलित वोट बैंक तक पहुंच बनाने की कोशिश कर रही है।
Created On :   2 Oct 2026 10:29 PM IST












