Asian Games 2026: 44 साल बाद भारतीय विमेंस हॉकी टीम का गोल्डन कमबैक, विश्वास सारंग ने दी बधाई, कही बड़ी बात

डिजिटल डेस्क, भोपाल। एशियन गेम्स 2026 के 13 दिन के मुकाबले में भारतीय विमेंस हॉकी टीम ने 44 साल बाद इतिहास को दोहरा दिया है। टीम ने इस मुकाबले में गोल्ड अपने नाम कर लिया है। इस जीत पर तमाम राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया सामने आई है। इस बीच एमपी सरकार में मंत्री और भाजपा नेता विश्वास सारंग की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने स्वर्ण पदक जीतने पर कहा कि हमारे देश की बेटियों ने हिंदुस्तान का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर दिया है।
यह भी पढ़े -राहुल गांधी के बालाघाट दौरे में सुरक्षा चूक का आरोप, कांग्रेस ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र
जीत पर मंत्री ने क्या कहा?
विश्वास सारंग ने भारतीय विमेंस हॉकी टीम की जीत पर कहा कि हमारे देश की बेटियों ने खेल के मैदान में बेहतर प्रदर्शन किया है। साथ ही कहा कि टीम ने ओलंपिक में भी क्वालीफाई कर लिया है। मंत्री का कहना है कि इस टीम में मध्य प्रदेश के खिलाड़ी भी शामिल हैं। इस बात पर उन्होंने खुशी जाहिर की है और बताया कि प्रदेश के खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य तीनों पदक अपने नाम किए हैं।
13 वें दिन भारत ने जीते 6 गोल्ड
बताते चलें कि खेल के 13वें दिन भारत ने 6 गोल्ड अपने नाम किए हैं। इसमें पहला गोल्ड पदक सुबह भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने रिकर्व इवेंट में जीता है। वहीं, दूसरा गोल्ड बॉक्सर परवीन हुड्डा ने विमेंस 65 किग्रा में अपने नाम किया है। तीसरे की बात करें तो यह लवलीना बोरगोहेन ने विमेंस 75 किग्रा में गोल्ड जीता है। चौथा गोल्ड बॉक्सर अंकुश पंघाल ने पुरुषों की 80 किग्रा वेट कैटेगरी में अपने नाम किया है। पांचवां गोल्ड सुजीत कलकल ने अंकुश से पहले पुरुष रेसलिंग के 65 किग्रा फ्रीस्टाइल में जीता है। वहीं, छठवां गोल्ड विमेंस हॉकी फाइनल में भारत ने चीन को हराकर अपने नाम किया है।
Created On :   2 Oct 2026 8:52 PM IST











