Bihar Politics: अनंत सिंह JDU से होंगे बाहर? पार्टी ने जारी किया बयान, जानें क्या कहा

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में आगामी एमएलसी चुनाव को लेकर सियासत उबाल पर है। इस बीच जेडीयू विधायक अनंत सिंह के पार्टी के खिलाफ काम करने की चर्चांए तेज हैं। वे जेडीयू के प्रत्याशी नीरज कुमार की जगह प्रशांत किशोर के कैंडिडेट अनुज सिंह का समर्थन कर रहे हैं। यह बात नीतीश कुमार तक पहले ही पहुंच गई है। ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल है कि क्या वो पार्टी से बाहर होंगे?
यह भी पढ़े -आईआईटी बॉम्बे छात्र साहिल वाकोडे के माता-पिता का अनशन पांचवें दिन भी जारी, प्रकाश आंबेडकर ने की मुलाकात
बिहार एमएलसी चुनाव को लेकर फंस रहा पेंच
यह सवाल इसलिए उठ रहा है कि क्योंकि गुरुवार को वे पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के नामांकन में शामिल हुए। दूसरी ओर इसको लेकर जेडीयू से सवाल किया गया तो कोई खुलकर नहीं बोल रहा। मंत्री अशोक चौधरी ने तो साफ कहा कि पार्टी देखेगी क्या करना है। इस बीच मंत्री मदन सहनी ने हमला बोला है
जेडीयू नेता और सरकार में मंत्री मदन सहनी ने मीडिया से बातचीत में अनंत सिंह को लेकर बड़ी बात कह दी। उन्होंने कहा, "बहुत सारे चुनाव होते हैं, इसमें कुछ न कुछ लोग इधर-उधर करते हैं… इसका निर्णय पार्टी नेतृत्व को लेना है… इस पर बहुत ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। NDA उम्मीदवारों की जीत सुनश्चित होगी..."
यह भी पढ़े -महाराष्ट्र सरकार ने घोषित सूखाग्रस्त क्षेत्रों के अलावा 19 तालुकों में सर्वेक्षण शुरू करने का आदेश दिया
कांग्रेस वर्किंग कमेटी की हुई बैठक
दूसरी ओर मंत्री मदन सहनी ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में सोनिया गांधी द्वारा कथित तौर पर नीतीश कुमार को 'गद्दार' कहे जाने पर कहा, "कांग्रेस और सोनिया गांधी ने हमारे नेता नीतीश कुमार को पहचानने में गलती की। इसका पछतावा वह व्यक्त कर रहे हैं। इसे नेताओं के साथ साथ देश की जनता भी देख रही है। अगर उस समय नीतीश कुमार को ये लोग साथ लेकर चलते, उन्होंने प्रयास भी किया। विभिन्न राज्यों में जाकर उन्होंने (नीतीश कुमार) मुलाकात भी की। उस समय कांग्रेस अगर इनके नेतृत्व में काम करती, तो आज देश में अलग दृश्य देखने को मिलता। इस चीज़ का पछतावा कांग्रेस नेताओं को हो रहा है, जिसे उन्होंने व्यक्त किया।"
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन को लेकर कहा, "अब एक साल बाद जब इनके पास कहने को कुछ नहीं है, तो चुनाव आयोग पर लग गए हैं। जनता ने जिन्हें वोट दिया, उन्होंने सरकार बनाई। अगर चुनाव आयोग की कुछ भूमिका होती, तो आप 0 पर आउट हो जाते..."
Created On :   1 Oct 2026 11:32 PM IST









