MP BJP Meeting: एमपी भाजपा की दो दिवासीय अहम बैठक, संगठन से लेकर सरकार की योजनाओं तक चर्चा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भाजपा संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री बिप्लब कुमार देब मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने एक अहम बैठक को संबोधित किया। उनके साथ मप्र पार्टी संगठन के प्रमुख हेमंत खंडेलवाल भी मौजूद थे। बैठक खत्म होने के बाद दोनों नेताओं ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बालाघाट दौरे समेत कांग्रेस के शासनकाल पर तंज कसा।
यह भी पढ़े -राहुल गांधी के बालाघाट दौरे से पहले सुरक्षा में चूक का कांग्रेस ने लगाया आरोप, पुलिस की चिट्ठी में पहले ही अलर्ट का जिक्र
BJP नेता बिप्लब कुमार देब ने क्या कहा?
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और मप्र के प्रभारी एवं सांसद बिप्लब कुमार देब का कहना है कि प्रदेश कार्यालय में दो दिनों तक संगठन की बैठक हुई। इस दौरान संगठनात्मक विषयों पर व्यापक स्तर पर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सह-प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल समेत संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। उनके साथ सकारात्मक संवाद हुआ।
इसके अलावा उन्होंने बताया कि इस बैठक में संगठन को मजबूत करने और सरकार के साथ बेहतर समन्वय बनाने के लिए प्रमुख विषयों पर चर्चा की गई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष से लेकर बूथ स्तर तक के सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर भी प्राथमिकता दी गई।
यह भी पढ़े -राहुल गांधी के बालाघाट दौरे के बीच जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा, बच्चों की मौत और स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल
राहुल गांधी के दौरे पर क्या बोले?
बिप्लब कुमार देब ने आज राहुल गांधी के बालाघाट दौरे का स्वागत किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज को उन्हें यह भी बताना चाहिए कि कांग्रेस के लंबे शासनकाल में आदिवासी इलाके के विकास और वहां की समस्याओं के समाधान के लिए क्या ठोस कदम उठाए गए थे। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी सिर्फ भाजपा से यह सवाल न पूछें, बल्कि अपनी पार्टी के शासनकाल का भी पूरा हिसाब जनता को दें।
हेमंत खंडेलवाल की प्रतिक्रिया
एमपी भाजपा संगठन के प्रमुख हेमंत खंडेलवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी के दौरे का स्वागत किया है। इसके साथ ही उन्होंने बालाघाट की वर्तमान स्थिति को लेकर कांग्रेस शासनकाल की याद दिलाते हुए अतीत का जवाब देने के लिए कहा है। उन्होंने तीखा हमला करते हुए कहा कि बालाघाट में नक्सलवाद किसके शासनकाल में पनपा है? उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान तत्कालीन मंत्री लिखीराम कांवरे की नक्सलियों ने हत्या कर दी थी, तो इसकी जिम्मेदारी से भी कांग्रेस कैसे बच सकती है?
इसके अलावा उन्होंने सवाल उठाया कि क्या लिखीराम कांवरे के परिवार के साथ राहुल गांधी खड़े हैं? उन्होंने कभी भी उनकी पीड़ा समझने का प्रयास किया है? साथ ही नक्सलवाद से निपटने से लेकर इलाके की प्रगति को लेकर कई सवाल किए हैं।
Created On :   1 Oct 2026 6:46 PM IST









