MP News: 'बेहतर व्यवस्थाएं दिखीं, फिर भी प्रशंसा नहीं की' राहुल गांधी के बालाघाट दौरे पर मंत्री का तंज

बेहतर व्यवस्थाएं दिखीं, फिर भी प्रशंसा नहीं की राहुल गांधी के बालाघाट दौरे पर मंत्री का तंज
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बालाघाट दौरे को लेकर मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री और भाजपा नेता उदय प्रताप सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बालाघाट दौरे को लेकर मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री और भाजपा नेता उदय प्रताप सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है। राहुल गांधी ने बालाघाट के माटेगांव स्थित प्राथमिक शासकीय स्कूल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल की व्यवस्थाओं और शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राहुल गांधी के दौरे के दौरान स्कूल में बच्चे पढ़ते हुए नजर आए और शिक्षक पूरी जिम्मेदारी के साथ उन्हें पढ़ा रहे थे। उन्होंने कहा कि स्कूल में व्यवस्थाएं भी बेहतर दिखाई दीं। इसके बावजूद राहुल गांधी ने शिक्षकों की मेहनत और स्कूल की व्यवस्थाओं की प्रशंसा नहीं की।

मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि आदिवासी अंचलों में शिक्षक और कर्मचारी कठिन परिस्थितियों के बावजूद पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। वे बच्चों को बेहतर शिक्षा देने और उनका भविष्य संवारने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे शिक्षकों की मेहनत और समर्पण का सम्मान किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का लक्ष्य हर स्कूल को प्राथमिकता देना और प्रत्येक बच्चे के बेहतर भविष्य के लिए काम करना है। शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

Created On :   1 Oct 2026 10:04 PM IST

Tags

Next Story