MLC चुनाव में सियासी ट्विस्ट: बिहार में JDU को झटका! जन सुराज के अनुज सिंह के रोड शो में पहुंचे विधायक अनंत सिंह, अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार की राजनीति में सबकुछ ठीक चल रहा हो, ऐसा दावा नहीं किया जा सकता,क्योंकि एनडीए सरकार में शामिल JDU पार्टी के विधायक अनंत सिंह ने 'जन सुराज पार्टी' के MLC उम्मीदवार अनुज सिंह के समर्थन में रोड शो किया और नामांकन के लिए कमिश्नर कार्यालय पहुंचे। नामांकन के दौरान अनंत सिंह का अलग अंदाज देखने को मिला। हालांकि इस रोड शो में खुद प्रशांत किशोर मौजूद नहीं थे। एमएलसी चुनाव में जेडीयू विधायक का जन सुराज पार्टी का समर्थन करना बीजेपी गठबंधन पर सवाल खड़ा करता है। अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच का विवादित मामला अब जेडीयू आलाकमान के पास पहुंच गया है।
यह भी पढ़े -बीजेपी ने बिहार और यूपी में उम्मीदवारों की सूची जारी की, आगरा से हरि किशोर तिवारी, दरभंगा से सर्वेश कुमार को मिला टिकट
आपको बता दें डॉ. अनुज सिंह मॉडर्न ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स/मॉडर्न इंग्लिश स्कूल के निदेशक हैं, उन्होंने रिसोर्स जियोग्राफी में पीएचडी की है। अनुज सिंह कांग्रेस से भी जुड़े रहे और नवादा जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष रह चुके हैं, उन्होंने जन सुराज का दामन थामा है। उन्होंने 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में जन सुराज के टिकट पर नवादा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन वो हार गए थे। अब जन सुराज ने उन्हें पटना स्नातक विधान परिषद सीट से उम्मीदवार बनाया है।
प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज पार्टी के एमएलसी उम्मीदवार के रोड शो को सत्ता के खिलाफ एक शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। जेडीयू विधायक अनंत सिंह के रोड़ शो में शामिल होने से लेकर प्रदर्शन में नीतीश कुमार, निशांत कुमार और ललन सिंह के समर्थन में नारे भी सुनाई दिए।
बयान और प्रचार तक सीमित न रहते हुए अनंत सिंह रोड शो में शामिल हुए बल्कि उन्होंने समर्थकों के लिए 50 हजार रसगुल्ले भी तैयार कराए है। जिन्हें नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के बीच बांटा जाएगा।
यह भी पढ़े -बिहार अनंत सिंह ने जन सुराज उम्मीदवार अनुज सिंह का किया समर्थन, बोले- हमारा कैंडिडेट जीतेगा
विधान परिषद चुनाव के मतदान से पहले ही मोकामा की सियासत में हलचल तेज है। मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसे लेकर विधायक अनंत सिंह पहले ही कह चुके हैं कि वो नीरज कुमार का बिल्कुल समर्थन नहीं करेंगे। डॉ. अनुज सिंह के नामांकन के रोड शो में पहुंचकर विधायक ने अपने रुख को और भी साफ कर दिया।
अनुज सिंह के नामांकन मे अनंत सिंह खुली जीप और समर्थकों के साथ दिखाई दिए। उन्होंने अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार के हार का ऐलान किया। अब पटना स्नातक विधान परिषद सीट का चुनावी मुकाबला दो उम्मीदवारों के बीच की लड़ाई से आगे निकल गया है।
Created On :   1 Oct 2026 2:16 PM IST









