Assembly Election 2027: यूपी इलेक्शन से पहले सियासी हमले, गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को दी अकेले चुनाव लड़ने की चुनौती

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी (कांग्रेस सांसद) पर निशाना साधते हुए उन्हें यूपी में अकेले चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी में हिम्मत है तो कांग्रेस बिना किसी गठबंधन के चुनाव मैदान में उतरकर दिखाए। गिरिराज सिंह ने बिहार के SIR मुद्दे को लेकर भी राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर सवाल उठाए। इसके साथ ही, उन्होंने ममता बनर्जी और नीतीश कुमार को लेकर भी अपनी बात रखी। भारतीय पायलट स्मित माछर की बहादुरी की भी उन्होंने जमकर सराहना की है।
यह भी पढ़े -निकाय-पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कोर कमेटी की बैठक में पिछले विधानसभा चुनाव में हारी हुई 66 सीटों पर हुआ मंथन
राहुल गांधी और ममता पर निशाना
गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने बिहार में SIR को लेकर कई जगह दौरा किया लेकिन चुनाव आयोग के सामने कोई नाम नहीं रख पाए। उन्होंने विपक्ष पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया। वहीं, ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अब वह SIR में कटे नामों को लेकर सवाल उठा रही हैं। नीतीश कुमार को लेकर उन्होंने कहा कि वह समझ गए थे कि विपक्षी एकता के नाम पर राहुल गांधी को आगे बढ़ाने की तैयारी थी।
यह भी पढ़े -राहुल गांधी बालाघाट के बिरसा ब्लॉक के जगला गांव पहुंचे, मृत आदिवासी बच्चों के परिवारों से कर रहे हैं मुलाकात
माछर की बहादुरी की तारीफ
कैप्टन स्मित माछर की तारीफ करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना दूसरों की मदद की। उन्होंने कहा कि पूरे देश को उनकी बहादुरी पर गर्व है और उन्होंने दुनिया में भारत का मान बढ़ाया। इसके अलावा गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को यूपी में अकेले चुनाव लड़ने की चुनौती दी है।
Created On :   1 Oct 2026 4:47 PM IST









