West Bengal News: विपक्षी दलों के भविष्य पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का बड़ा बयान, काले अध्याय में दर्ज होगा टीएमसी का राजनीतिक इतिहास

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इंडिया गठबंधन में शामिल दलों पर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों के भविष्य को लेकर बड़ा हमला किया। शेखावत ने कहा जो भविष्य सत्ता से जाने के बाद पूरे देश में कांग्रेस का हुआ, वहीं हाल पश्चिम बंगाल में सत्ता से बिछड़ने के बाद भविष्य में TMC का होने वाला है।
यह भी पढ़े -ममता- अभिषेक ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग की, कहा हमें मिलकर लोकतंत्र बचाना होगा
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा टीएमसी नाम का राजनीतिक संगठन किसी विचारधारा के आधार पर काम करने वाला दल नहीं है। ये केवल सत्ता के पैरासाइट बन कर, सत्ता के कंधों पर चढ़ कर राजनीति करने वाला दल है। उन्होंने आगे कहा मैं भरोसे के साथ कह सकता हूं कि 2029 में प्रचंड बहुमत से यहां कमल खिलेगा और TMC का भविष्य भारत के राजनीतिक इतिहास के पन्नों में एक काले अध्याय के रूप में रजिस्टर हो जाएगा।
यह भी पढ़े -कोलकाता पूर्व टीएमसी विधायक बिस्वजीत दास का ड्राइवर गिरफ्तार, बगीचे से मिली बंदूक मामले में कार्रवाई
बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी चीफ ममता बनर्जी ने इंडिया ब्लॉक को लेकर कहा एकत्र है, एकसाथ है और हम सब साथ हैं। ममता बनर्जी ने एसआईआर को बड़ा घोटाला बताते हुए घिनौना मामला बताया। ममता ने कहा बीजेपी वोट चोरी करके चुनाव जीती। बीजेपी ने मध्य प्रदेश, हरियाणा, बिहार में जीती, बंगाल में पूरी लूट की।
पूर्व सीएम बनर्जी ने आगे कहा शिकायतों को लेकर हम चुनाव आयोग, सुप्रीम कोर्ट गए, सभी दरवाजे खटखटाए, लेकिन अब साफ हो गया है कि चोर कौन है? बनर्जी ने ज्ञानेश कुमार को चोर, डाकू कहा। ममता का कहना है ज्ञानेश ने वोट चोरी की, EVM मशीन जला दी गई, EVM मशीन को हाईजैक किया गया। आरोप लगाते लगाते ममता ने सीईसी से इस्तीफे की मांग की और कहा इतने बड़े आरोप लगने के बाद उन्हें तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। ज्ञानेश कुमार अगर इस्तीफा नहीं देंगे तो ये आंदोलन बहुत आगे जाएगा।
ममता बनर्जी का ये भी कहना है कि मतदान हमारा संवैधानिक अधिकार है, हमें लोकतंत्र बचाना होगा। अगर नागरिक वोट नहीं देंगे, चुनाव में धांधली होगी तो देश कहां जाएगा? इस दौरान उन्होंने इंडिया गठबंधन में शामिल सभी दलों के लोगों को लेकर हम लोगों को एक साथ लड़ना होगा। उन्होंने वोटों की लूट की, चोरी की।
Created On :   1 Oct 2026 4:51 PM IST









