Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे को लेकर शिंदे गुट का बड़ा दावा, कहा - कांग्रेस को राज ठाकरे पसंद नहीं इसलिए अब...

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने बुधवार को उद्धव ठाकरे को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे महाविकास अघाड़ी से अलग हो गए हैं। ये बात एक बार फिर से साफ हो गई है। इस बारे में शिंदे गुट के प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने कहा कि उद्धव ठाकरे इंडिया अलायंस की किसी बैठक में नहीं जाते हैं और वो राज ठाकरे के साथ रैली करते हैं। कांग्रेस को राज ठाकरे पसंद नहीं इसलिए अब कांग्रेस भी उद्धव की रैली में नहीं आती।
यह भी पढ़े -सपा सरकार में केवल गुंडागर्दी और जमीन कब्जाने की घटनाएं, सत्ता का मिला था पूरा संरक्षण अनिल राजभर
उद्धव ठाकरे पर शिंदे गुट ने साधा निशाना
बता दें, दिल्ली में बुधवार को आयोजित इंडिया गठबंधन की बैठक में उद्धव ठाकरे ऑनलाइन शामिल हुए थे। इस बैठक में शामिल होने के लि वह दिल्ली नहीं पहुंचे थे। इंडिया अलायंस की बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए उद्धव ठाकरे ने निर्वाचन आयोग के SIR को राष्ट्रीय मुद्दा बताया। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख ने कहा कि SIR के मसले पर सभी विपक्षी पार्टियों को राष्ट्रीय स्तर पर एक साथ आने की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा, "अभी कांग्रेस, टीएमसी और अन्य पार्टियां अपने-अपने स्तर पर आंदोलन कर रही हैं, जो ठीक है, लेकिन इस मुद्दे पर सभी दलों को एक मंच पर आकर आंदोलन करना चाहिए।"
उद्धव ठाकरे ने मुंबई में 4 अक्टूबर को शिवसेना यूबीटी और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रस्तावित आंदोलन का भी जिक्र किया और कहा कि इस आंदोलन में सभी दलों को शामिल होना चाहिए। राज ठाकरे ने मंगलवार (29 सितंबर) को कहा था कि MNS और उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) चार अक्टूबर को मुंबई में चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा आयोजित करेगी। उन्होंने सभी दलों को इसमें आमंत्रित करने की बात कही थी।
यह भी पढ़े -चुनाव केवल सरकार बनाने और सत्ता से हटाने का माध्यम नहीं, चार वर्षों का हिसाब भी लेना है प्रशांत किशोर
चुनाव आयोग के विरोध में एमएनएस-उद्धव गुट निकालेगी मार्च
राज ठाकरे ने कहा था कि यह मोर्चा चुनाव आयोग के कामकाज के विरोध में निकाला जा रहा है। मोर्चे में किसी भी दल के झंडे की इजाजत नहीं होगी और प्रदर्शनकारी सिर्फ तिरंगा लेकर चलेंगे। इस दौरान राज ठाकरे के साथ उद्धव ठाकरे भी मौजूद थे।
Created On :   30 Sept 2026 11:20 PM IST








