Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ बारगेन लैंड घोटाले मामले में आरोप तय

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड में रांची की विशेष PMLA कोर्ट ने बारगेन लैंड घोटाले मामले में PMLA के तहत सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप तय किए। घोटाले का ये मामले 8.86 एकड़ जमीन से जुड़ा है।
यह भी पढ़े -जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन को हाई कोर्ट से राहत नहीं, पीएमएलए कोर्ट में होना पड़ेगा पेश
इस फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कोर्ट ने आज 30 सितंबर की तारीख तय की थी। मामले में जांच एजेंसी ईडी के मुताबिक जमीन के रिकॉर्ड में कथित हेरफेर, फर्जी दस्तावेजों ,जमीन के कथित अवैध कब्जे ,और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े पहलुओं की जांच की।
राज्य के सीएम हेमंत सोरेन इस केस में आरोपी हैं, उन पर कोर्ट ने आज आरोप तय किए है, लेकिन आपको बता दें किसी आरोपी के खिलाफ आरोप तय होना दोष सिद्ध होने के समान नहीं है। दोष साबित होना कोर्ट ट्रायल के दौरान न्याय के अंतिम फैसले पर निर्भर होता है।
Created On :   30 Sept 2026 6:10 PM IST








