विपक्ष की बड़ी बैठक: दिल्ली में INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज, SIR-CEC ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर होगी चर्चा

दिल्ली में INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज, SIR-CEC ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर होगी चर्चा
दिल्ली में INDIA गठबंधन की आज की बैठक में SIR, चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार का मुद्दा उठाया जाएगा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में आज (30 सितंबर) INDIA गठबंधन के नेताओं की अहम बैठक होनी है। इसमें चुनाव आयोग और SIR प्रक्रिया को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। बता दें कि, विपक्षी दल SIR में कथित गड़बड़ियों का मुद्दा उठा रहे हैं। मीटिंग में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर भी बातचीत होगी। बस इतना ही नहीं बल्कि उनके खिलाफ संसद में प्रस्ताव लाने की तैयारी पर चर्चा होने की उम्मीद है।

कौन-कौन से नेता बैठक में होंगे शामिल?

बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, जयराम रमेश और केसी वेणुगोपाल के शामिल होने की जानकारी है। TMC की ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी भी बैठक में पहुंचेंगे। इसके अलावा समाजवादी पार्टी, CPI, CPI(M), NCP(SP) और शिवसेना (UBT) के नेता भी हिस्सा लेंगे।

अखिलेश यादव और DMK बैठक में क्यों नहीं?

न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव बैठक में शामिल नहीं होंगे। वह उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के नामांकन के काम में व्यस्त हैं इसलिए उनकी पार्टी की ओर से प्रतिनिधि भेजे जाएंगे। वहीं, DMK और AAP ने भी बैठक में शामिल नहीं होने की बात कही जा रही है।

बैठक में क्या होगा?

मालूम हो कि, मीटिंग में SIR को लेकर संयुक्त आंदोलन की योजना पर चर्चा होगी। इसी के साथ ही, CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए लोकसभा और राज्यसभा में प्रस्ताव लाने से जुड़े ड्राफ्ट पर भी बात हो सकती है। इसके अलावा विपक्षी दल आगे के आंदोलन और कार्यक्रम को लेकर अपनी रणनीति तय करेंगे।

Created On :   30 Sept 2026 10:39 AM IST

Tags

Next Story