138 वां एपिसोड: बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना, सेना के मनोबल बढ़ाने से लेकर, छत्तीसगढ़ के घर घर मुनगा अभियान की कही बात

बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना, सेना के मनोबल बढ़ाने से लेकर, छत्तीसगढ़ के घर घर मुनगा अभियान की कही बात
जनगणना में सभी के शामिल होने से लेकर स्वास्थ्य और फिटनेस पर ध्यान देने का मन की बात कार्यक्रम में किया गया जिक्र

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम सुना।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन करते हुए कहा गोवा के हर बूथ पर मन की बात कार्यक्रम सुना गया। आज कार्यक्रम में सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में बात की गई और हम हमेशा भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए उनके साथ हैं, प्रधानमंत्री मोदी ने जनगणना में भाग लेने के लिए सभी से अपील की है। मैं भी गोवा की जनता को अपील करता हूं कि सभी इस जनगणना में शामिल हो।

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अन्य लोगों के साथ ‘मन की बात’ का 138वां संस्करण सुना, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ का जिक्र किया। छत्तीसगढ़ में हम लोग हर घर मुनगा, घर घर मुनगा अभियान चलाए हैं उसका कार्यक्रम में पीएम मोदी ने जिक्र किया है। सभी लोग अपने-अपने घरों में मुनगा लगाएं। बड़ा पौष्टिक है। इसमें आयरन खूब होता है। उसकी पत्ती भी सब्जी के रूप में खाई जाती है।

बिहार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कई लोगों के साथ बैठकर 'मन की बात' का 138वां संस्करण सुना।

उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को सुना।

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का 138वां एपिसोड सुना। इसे लेकर दीया कुमारी ने कहा प्रधानमंत्री मोदी देश के नागरिकों को बार-बार कहते हैं कि अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, फिटनेस पर ध्यान दें, फिटनेस बहुत महत्वपूर्ण है और इसको लेकर निश्चित रूप से जागरूकता देश में बढ़ी है, आज यहां ग्रीन फिट मैराथन का बहुत बड़ा आयोजन हुआ है। इसमें पर्यावरण को जोड़ा गया है, स्वच्छता को जोड़ा गया है, यह बहुत अच्छी पहल है।

Created On :   27 Sept 2026 5:04 PM IST

Tags

Next Story