ताइवान समाचार: स्थानीय चुनावों में विपक्ष का दबदबा बरकरार, ताइपे में KMT की जीत, सत्तारूढ़ पार्टी डीपीपी को झटका

डिजिटल डेस्क, ताइपे। ताइवान के स्थानीय चुनाव में विपक्षी नेशनलिस्ट पार्टी (KMT) ने राजधानी ताइपे में अपना कब्जा कायम रखा है। शनिवार को हुए चुनाव में सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (DPP) को हार का सामना करना पड़ा। डीपीपी ने हार स्वीकार करते हुए द्वीप के 22 शहरों और काउंटियों में से 10 जगह जीत का दावा किया। वहीं, केएमटी ने 11 क्षेत्रों में अपनी पकड़ बनाए रखी। इन नतीजों पर चीन की भी नजर रही, जो ताइवान को अपना हिस्सा मानता है।
यह भी पढ़े -एक CEO, दो महाशक्तियां और चिप्स की जंग! अमेरिका से चीन तक क्यों है जेनसन हुआंग की इतनी डिमांड?
स्थानीय मुद्दे हावी, चीन की भूमिका पर भी नजर
इस बार चुनाव में चीन के साथ संबंधों के बजाय महंगाई, अर्थव्यवस्था और सामाजिक कल्याण जैसे स्थानीय मुद्दे वोटर्स की प्राथमिकता रहे। हालांकि, चीन का प्रभाव चर्चा में बना रहा। ताइवान ने आरोप लगाया कि बीजिंग चुनाव प्रक्रिया पर अविश्वास पैदा करने की कोशिश कर रहा है। चीन ने इन आरोपों को खारिज किया। ताइवान के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार के बीच चीनी लड़ाकू विमानों और बमवर्षकों ने द्वीप की दिशा में करीब 33 उड़ानें भरीं।
ताइपे में चियांग वान-आन ने दोबारा हासिल की जीत
ताइपे में मेयर पद के चुनाव में केएमटी के मौजूदा मेयर चियांग वान-आन ने डीपीपी उम्मीदवार पुमा शेन को शिकस्त दी। मिली जानाकरी के मुताबिक, 1,790 पोलिंग बूथों में से 1,606 की गिनती तक चियांग को 53.8 प्रतिशत और पुमा शेन को 45.6 प्रतिशत वोट मिले थे। हार स्वीकार करते हुए पुमा शेन ने चियांग को फोन कर जीत की बधाई दी। खास बात यह है कि डीपीपी 1994 के बाद से ताइपे में मेयर का चुनाव नहीं जीत सकी है।
परमाणु ऊर्जा पर भी जनमत संग्रह
स्थानीय चुनाव के साथ परमाणु ऊर्जा पर प्रतिबंध हटाने को लेकर जनमत संग्रह भी हुआ। समर्थकों का तर्क है कि एआई उद्योग में बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए ऊर्जा के अतिरिक्त स्रोत जरूरी हैं। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, चुनाव परिणाम राष्ट्रपति लाई चिंग-ते की पार्टी के लिए 2028 की राजनीतिक तैयारी के लिहाज से अहम हैं।
Created On :  

